प्रदेश
नर्मदा में उतराता मिला शव, पुलिस मौके पर पहुंची

डिंडोरी। नगर से लगे नर्मदा तट पर एक शव उतराता दिखने की सूचना प्रत्यक्ष दर्शियों ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पानी से निकलवाया, हालांकि अभी तक मृतक के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। मामला उत्तर तट में भवतारिणी मंदिर के समीप का है।
