प्रदेश
आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने तथा होली पर्व पर अधिकारी-कर्मचारियों के लिए नियत मुख्यालय/कार्यालय में अनिवार्यतः उपस्थित रहने के आदेश जारी
डिंडोरी। 2024 अंतर्गत आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील है। जिसके तहत सीईओ जिला पंचायत सुश्री विमलेश सिंह ने आचार सहिंता के सुचारू संचालन तथा होली पर्व पर कानून व्यवस्थाओं को दृष्टिगत रखते हुये जनपद पंचायत स्तरीय समस्त अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत समन्वयक अधिकारी, उपयंत्री, ग्राम पंचायत के सचिव और रोजगार सहायकों को अपने नियत मुख्यालय पर ही उपस्थित रहने हेतु निर्देश जारी किये है। कोई भी जिम्मेवार अधिकारी या कर्मचारी अनुपस्थिति की दशा में स्वयं जिम्मेदार होंगे। आदेशानुसार सभी को निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करना होगा।