प्रदेश

लचर व्यवस्था, पानी की कमी से जूझ रहा तहसील दफ्तर

अमित साहू, बजाग, 7771942755

पी एच ई की लापरवाही के चलते कार्यालयीन कर्मचारी और हितग्राही परेशान
बजाग। प्रशासनिक कार्यालय ही जब अव्यवस्थाओं से जूझ रहे हों तो जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की क्या स्थिति होगी इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है, एक ओर हर घर जल की व्यवस्था की जा रही है वहीं दूसरी ओर अनुभाग के कार्यालय में ही मूलभूत सुविधाओं का अभाव है जिससे यहां आने वाले हितग्राही सहित अन्य तो परेशान होते हैं वहीं कार्यालय का अमला भी समस्या से दो चार हो रहा है। डिंडोरी जिले के बजाग अनुविभागीय कार्यालय में पानी की भी व्यवस्था नहीं है जिससे यहां का अमला और आने जाने वाले परेशान हो रहे हैं।

कहने को तो बजाग मुख्यालय अनुभाग बन गया है, और तहसील भवन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और तहसीलदार न्यायालय की भारी भरकम बिल्डिंग बनाई गई है। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही तो हमेशा ही परेशान होती रही है, पर अब विभागीय अधिकारी स्वयं ही दूसरे विभाग की लापरवाही से परेशान हैं। तहसील मुख्यालय की बिल्डिंग इन दिनों पी एच ई विभाग की लापरवाही और उदासीनता के चलते पिछले दो महिनों से पानी की कमी से जूझ रहा है। तहसील परिसर के विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि विगत दो महीने से पानी की परेशानी होती रही है। आफिस में पीने के पानी से लेकर निस्तार तक के लिए पानी की व्यवस्था नहीं है। पानी की व्यवस्था नहीं होने से परिसर में दुर्गंध का आलम रहता है

पी एच ई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही का अनुमान आप इसी बात से लगा सकते हैं कि अनुविभागीय अधिकारी और अनुभाग के कर्मचारियों को दो महिनों से पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आम आदमी की पानी की समस्या का क्या होगा। महत्वपूर्ण तो यह भी है कि अनुभाग मुख्यालय में पी एच ई विभाग का न कोई कार्यालय बनाया गया है न ही इनका कोई कर्मचारी मुख्यालय में उपस्थित रहता है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button