प्रदेश

बजाग मुख्यालय में झोलाछाप डॉक्टरों पर रहम, जिले में कार्यवाही के बाद भी सरेआम चल रहे अवैध दवाखाना

अमित साहू, बजाग 7771942755

विभागीय अधिकारियों का चुप रहना मौन स्वीकृति की ओर इशारा

बजाग। मध्यप्रदेश शासन के आदेश पर पूरे प्रदेश में फर्जी डाक्टर द्वारा संचालित क्लीनिक पर अवैध रूप से अंग्रेजी दवाइयां के उपयोग पर कार्यवाही के लिए सख्त कार्यवाही किया जाना है। जहां एक ओर जिला मुख्यालय पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा फर्जी डाक्टर की क्लीनिक पर कार्यवाही की गई और उनकी क्लीनिक पर ताला लगाया गया वहीं दूसरी ओर तहसील एवं अनुभाग मुख्यालय बजाग में कार्यवाही न होने के चलते क्षेत्र के फर्जी डाक्टर बेखौफ होकर फर्जी क्लीनिक चला रहे हैं। मुख्यालय में अनेक स्थानों पर अवैध रूप से फर्जी डाक्टर की क्लीनिक चल रही है जबकि प्रशासन खामोश है। वहीं विभागीय अमला जल्द कार्यवाही का आश्वासन दे रहा है। हालांकि क्षेत्र में फर्जी डाक्टर पर विभागीय अधिकारियों द्वारा इस तरह के अवैध क्लीनिक पर हमेशा से ही रहम करते रहे हैं क्षेत्र में बजाग, गाड़ा सरई, बिझौरी, खरगहना, पंडरीपानी सहित अनेक स्थानों पर झोलाछाप डॉक्टरों की अवैध क्लीनिक संचालित है वहीं दूसरी ओर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं किया जाना अफसरों की मानसिकता पर प्रश्न चिन्ह लगाता है।

इनका कहना है

टीम गठित हो गई है इसी हफ्ते हम पूरी टीम के साथ विकासखंड में अनेक स्थानों पर कार्यवाही करेंगे । दीपेंद्र धुर्वे, बी एम ओ, बजाग

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button