दो मोटर साइकल की आपस में टक्कर, दो की मौत तीन घायल
अमित साहू बजाग, 7771942755

बजाग़। जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम भोकाडोंगरी में दो मौटर साइकल की आमने सामने भिड़ंत होने की जानकारी सामने आ रही है। जानकारी अनुसार घटना स्थल पर दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत हुई जिसमें एक मोटरसाइकिल पर 2 तथा एक में तीन लोग सवार थे। घटना 1 बजे के आस पास की बताई जा रही है। घटना में एक व्यक्ति की घटना स्थल पर तथा एक की अस्पताल पहुंचते तक मौत हो जाने की जानकारी आ रही है। हालांकि हादसा अत्याधिक तेज गति से मोटर साइकिल टक्कर से हुई है जिसमें तीन सवार को अत्याधिक चोट आई है उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गाड़ा सरई पहुंचाया गया है। घटना की जानकारी लगते ही गाड़ा सरई पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच कर रही है। सूत्र बताते हैं घटना इतना विभत्स है कि इस एक्सीडेंट में 1 व्यक्ति के सिर का हिस्सा पूरी तरह छतिग्रस्त होने की जानकारी आ रही है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयानक हुआ है। अभी तक सवारों के नाम और पता की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच में जुट गई है प्रत्यक्ष दर्शी अनुसार दोनो मोटरसाइकल तेजी से आपस में भिड़ी हैं, घटना इतनी विभत्स है कि एक का सिर पूरी तरह चकनाचूर हो गया ,घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गाडासरई में उपचार किया जा रहा है।
