प्रदेश
ग्राम ढोंढा में गुरुपूर्णिमा उत्सव हुआ संपन्न

शहपुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड शहपुरा के उपखण्ड बरगांव का गांव स्थान ढोंढा में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया जिसमें परम पवित्र भगवा ध्वज का पूजन कर समर्पण किया गया। नदिया न पिए कभी अपना जल वृक्ष न खाये कभी अपना फल गीत गाते हुए समर्पण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें सभी उपस्थित स्वयंसेवक परम पवित्र भगवा ध्वज को प्रणाम कर पूजन अर्चन किया।
कार्यक्रम बिहारी लाल साहू जिलाध्यक्ष (भारतीय किसान संघ) के घर में आयोजित हुआ।