गुरू पूर्णिमा पर्व पर जगह जगह चालीसा पाठ कार्यक्रम, नशामुक्त डिंडोरी का संकल्प लेने शहपुरा में महाआरती प्रारंभ

शहपुरा। भगवती मानव कल्याण संगठन और पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम के तत्वावधान में गुरू पूर्णिमा के पावन पर्व पर नशामुक्त डिंडोरी खुशहाल डिंडोरी के लक्ष्य को लेकर माता भगवती आदिशक्ति जगतजननी जगदंबा एवं युग चेतना पुरुष शक्ति पुत्र जी महराज के आशीर्वाद से तहसील मुख्यालय शहपुरा में महाआरती का आयोजन का प्रारंभ किया गया। महाआरती मंगल भवन में अब हर माह की तृतीय रविवार को शहपुरा तहसील में प्रतिमाह महाआरती का आयोजन किया जाएगा। गुरू पूर्णिमा पर्व गुरू और शिष्य के रिश्ते को मजबूत करने और गुरू का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण तिथि है जिसमें भक्ति मय वातावरण पूरे जिले में रहा। भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वावधान में पूरे जिले में दर्जनों स्थानों पर 5 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ आयोजन किया गया जिसमें करंजिया, बजाग, डिंडोरी, शहपुरा, समनापुर, अमरपुर में अनेक स्थानों पर आरती का आयोजन भी किया गया।

फ़रवरी में शक्ति चेतना जन जागरण शिविर
डिंडोरी जिले में पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम और भगवती मानव कल्याण संगठन के संस्थापक श्री शक्ति पुत्र महराज ने डिंडोरी जिले में शक्ति चेतना जन जागरण शिविर का आयोजन करने का आशीर्वाद प्रदान किया है। जिले में भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ता भोला राठौर ने बताया कि शौभाग्य शाली क्षण जो डिंडोरी जिले को प्राप्त हो रहे हैं, कि गुरूवर श्री का आगमन डिंडोरी जिले में हो रहा है तथा क्षेत्र के लोगों को भक्ति ज्ञान और आत्म शक्ति की गंगा बहाने शक्ति पुत्र महराज जी डिंडोरी जिले में आ रहे हैं। विशाल शिविर का उद्देश्य जन जन को माता भगवती की आराधना करते हुए धर्म राष्ट्र और मानवता के प्रति जागरूकता तथा नशा मुक्त डिंडोरी बनाने के लिए भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।