प्रदेश

झारिया युवा संघ मध्य प्रदेश का प्रांतीय कार्यकारिणी घोषित, शपथ ग्रहण समारोह संपन्न


शहपुरा। झारिया युवा संघ मध्यप्रदेश के तत्वाधान में शहपुरा जिला डिंडोरी झरिया मेहरा धर्मशाला उमरिया रोड शहपुरा में सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमे पूर्व में कार्य कर रही कार्यकरिणी का कार्यकाल समापन के उपरांत नई कार्यकारिणी गठित करके शपथ ग्रहण समारोह संपन्न करवाया गया कार्यक्रम में सभापति संगठन के संरक्षक सर्व संतोष झारिया के द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष के पद पर लाला प्रसाद झारिया एवम प्रांतीय पदाधिकारी के पद में सौरभ झारिया सिवनी, अंकित झारिया लखनादौन,महेन्द्र झारिया निवास, दिनेश झारिया जबेरा, सत्यम झारिया (पार्षद)पाटन, संदीप गौलिया(युवा पत्रकार) शहपुरा डिंडोरी, गोपाल झारिया नरसिंहपुर, नेतराम झारिया कुंडेश्वर धाम(कुंडम), मुकेश झारिया मंडला ने शपथ ली। नवनियुक्त प्रांतीय अध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में कहा कि समाज तभी मजबूत होता है जब समाज का हर व्यक्ति कंधे से कंधा मिलकर साथ चले, बिना एकता के कोई भी समाज सफलता के आयाम तक नहीं पहुंच सकता। समाज के लिए काम करें, सेवा करें, किसी की मदद करें। आत्म विश्वास से काम करते रहें, खुद को सकारात्मक रखें। एक अच्छे समाज के लिए हमें सबसे पहले एक-दूसरे के साथ अच्छे संबंध बनाने की जरूरत होती है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारिया युवा संघ के मार्गदर्शक एस. के. मेहरा नरसिंहपुर, मार्गदर्शक देवेंद्र झारिया जबलपुर, मार्गदर्शक गणेश प्रसाद चंदेल शहपुरा एवम साक्षी भीकम झारिया, गणेश झारिया जबेरा, इंजी बलराम झारिया उमरिया, प्रीतम झारिया, रामस्वरूप झारिया,जितेन्द्र चंदेल,अखिलेश झारिया, डॉक्टर भगवत प्रसाद झारिया, रेवा झारिया, जनपद सदस्य कुंडेश्वर धाम मुकेश झरिया, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दिलीप झारिया, मुकेश झारिया, पवन झारिया, चंद्र प्रकाश झारिया, द्वारिका प्रसाद झारिया, अजय चंदेल, आनंद झारिया विनोद झारिया, एवन झारिया, अंकित झारिया सहित झारिया समाज की वरिष्ठ जनों की भारी संख्या में उपस्थिति के साथ युवा साथी एवम समाजिक जन की उपस्थित रही । कार्यक्रम का संचालन पृथ्वी झारिया के द्वारा किया गया। शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात भव्य जुलूस का आयोजन किया गया जिसमे भारी संख्या में अलग-अलग क्षेत्रों से आए हुए सामाजिक जन नवनियुक्त प्रांतीय अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button