प्रदेश

पंचायत मैं हुए भ्रष्टाचार की जांच मैं लापरवाही

सीईओ नही कर रहे पंचायत मे हुए, भ्रष्टचार की जांच,ग्रामीणों मे रोष
कार्यवाही नही होने पर ब्लाक काग्रेस नेे एसडीएम को सौपा ज्ञापन
प्रमुख बातें-
मामला ग्राम पंचायत देवरी खुर्द का
पचायत के जिम्मेदारो पर लगा है भ्रष्टाचार का आरोप
पाच माह पूर्व की ग्रामीणों ने की थी शिकायत

  • शहपुरा-जनपद पचायत शहपुरा अन्तगर्त विभिन्न ग्राम पचायतो मे सार्वजनिक हित से जूडे कार्यो मे आये दिनो भ्रष्टाचार से जूडे अनेको मामले सामने आते रहते है व उन मामलो से जूडी शिकायते भी जनपद सहित जिला के जिम्मेदारो से पीडित सहित सामाजिक क्षेत्र से जूडे लोगो व्दारा की जाती रही है परन्तु उन ’शिकायतो मे जिम्मेदारो व्दारा गम्भीरता पूर्वक जाच नही किये जाने के कारन भ्रष्टाचार सहित अनिमियता मे शामिलो के होसले दिन प्रतिदिन बढते ही जा रहे है कूछ एसा ही मामला जनपद अन्तगर्त ग्राम पचायत देवरी खुर्द का सामने आया है जानकारी अनुसार उपरोक्त ग्राम पचायत के सचिव सहित रोजगार सहायक व्दारा पचायतो के विभिन्न जनहितैषी कार्यो मे किये गये मनमानी सहित भष्टाचार से जूडी शिकायत ग्रामीणों व्दारा कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष अमित कछवाहा से की गई थी वही मिली शिकायतो के बाद कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष व्दारा उपरोक्त मामले की शिकायत जनपद पचायत के सीईओ केके रैकवार से की गई परन्तु शिकायत के पाच माह गुजर जाने के बाद भी जनपद के सीईओ केके रैकवार व्दारा मामले मे शिकायत की जाच व कार्यवाही नही करने के कारण कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष व्दारा मामले मे कार्यवाही हेतु एसडीएम शहपुरा को ज्ञापन सहित ग्राम पचायत मे विभिन्न जनहितैषी कार्यो मे बरती गई अनिमियता से जूडे दस्तावेज सौपे गये है।
  • यह है पूरा मामला
  • सौप गये शिकायत मे उल्लखित है कि ग्राम पचायत देवरी खुर्द के पोषक भीम भीमडोगरी मे मनरेगा तथा पचपरमेशवर कार्य मे जिम्मेदारो व्दारा जमकर भ्रष्टाचार किया गया है बताया गया है कि जिम्मेदारो व्दारा कनटूर टेन्च की राशी का उपयोग सीसी सडक मे अनुचित रूप से किया गया साथ ही कन्टूर टेन्च की राशि का उपयोग निजी जमीन मे किया गया है,मनरेगा कार्यो मे फर्जी हाजिरी भरी गई है,जिम्मेदारो व्दारा पच परमेशवर कार्यो मे फर्जी भुगतान कर अनुचित रूप से राशि का गबन किया गया साथ ही जिम्मेदारो व्दारा शासकीय योजनाओ का लाभ सबसे पहले स्वय के रिशतेदारो को दिया गया है ससुर असुलाल झारिया जो वर्तमान मे शिक्षक है व माध्यमिक शाला भीमडोगरी मे पदस्थ्य है कि खेत मे कन्टूर टेन्च का कार्य कराया गया है बिना स्वीक्रति के चाचा ससुर के खेत मे कटूर टेन्च का कार्य कराया गया है जो विना स्वीक्रति के है इसके अलावा शिकायतकर्ताओ के व्दारा आरोप लगाया गया है कि पात्रता ररखने वाले को जाब कार्ड नही दिया गया है।
  • कोरोना सक्रमन काल का उठाया फायदा
  • शिकायतकर्ता व्दारा शिकायत पत्र के साथ पचायत दर्पन से निकाले गये कूछ बिल भी लगयाये गये है व आरोप लगया गया है कि पचायत के जिम्मेदारो के व्दारा कोरोना सक्रमन काल मे मास्क व सेनेटाईजर बाटने के नाम पर फर्जी बिल लगा कर राशि आहरन की गई है आरोप मे बताया गया है कि मास्क व सेनेटाईजर खरीदी के नाम पर जिम्मेदारो व्दारा आनलाइन फर्म का बिल लगाया गया है साथ ही पचायत मे ऐसी फर्म के नाम से भुगतान हो गया है जो शहपुरा क्षेत्र मे कही भी नही है।
  • साहब जांच मे बरत रहे लापरवाही
  • अनुविभागीय अधिकारी शहपुरा को कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष व्दारा सौपे गये ज्ञापन मे उल्लेखित है कि ग्राम पचायत देवरी खुर्द मे जिम्मेदारो व्दारा बरती गई अनिमियता व किये गये भ्रष्टाचार की शिकायत उनके व्दारा जनपद के सीईओ केके रेक्वार से 10 जुलाई 2020 को की गई थी परन्तु शिकायत प्राप्त होने के महिनो गुजर जाने के बाद भी जनपद पचायत के जिम्मेदारो व्दारा जाच नही की जा रही है जबकि ग्राम पचायत के व्दारा करीब 9लाख रूपये बिना किसी कार्य के आहरन कर लिये गये है। सीईओ व्दारा शिकायत प्राप्त होने के बाद भी जाच व कार्यवही न करने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
  • इनका कहना है-
  • शिकायत प्राप्त होने के बाद जाच करवाई जा रही है जाच के दौरान शिकायत आशिंक रूप से सही पाई गई है जल्द ही जाच कर प्रतिवेदन बना अग्रिम कार्यवाही हेतु वरिष्ठ कार्यालय को प्रतिवेदन भेजा जावेगा केके रैकवार सीईओ जनपद पचायत शहपुरा
  • ग्राम पचायत देवरी खुर्द मे पचायत के जिम्मेदारो व्दारा विभिन्न कार्यो मे किये गये भ्रष्टाचार से जूडी शिकायत ग्रामीणों से प्राप्त हुई थी जिसे जाच व कार्यवाही हेतु जनपद सीईओ को दिया गया था परन्तु पाच माह बाद भी शिकायत मे जाच व कार्यवाही नही होने से ग्रामीणों मे रोष को देखते हु, कार्यवाही हेतु एसडीएम शहपुरा को ज्ञापन व मामले से जुडे दस्तावेज दिये गये है। अमित कछवाहा अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस शहपुरा


lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button