जनजागरण परिक्रमा यात्रा

नदियां के किनारे हमारी संस्कृति का प्रवाह है हमे इसकी रक्ष करना है – उपेन्द्र बाबा
शहपुरा -अखिल भारतीय मां नर्मदा भक्त मंडल के राष्ट्रीय संयोजक परम पूज्य संत उपेंद्र बाबा एवं विमल दास जी महाराज नारेश्वर बड़ौदा गुजरात के साथ इस यात्रा में 5 जिले के 10 कार्यकर्ता सानिध्य में मां नर्मदा शुद्धिकरण, पर्यावरण संरक्षण, गौ संवर्धन जन जागरण परिक्रमा यात्रा दिनांक 15 दिसंबर 2020 से 10 जनवरी 2021 तक आयोजित की जा रही है। उपेंद्र बाबा राष्ट्रीय संयोजक मां नर्मदा भक्त मंडल ने बताया नदियां संस्कृति का प्रभाव एवं जीवन है नदियां संस्कृति संस्कार ममत्व का प्रवाह है जल जीवन एवं नदियों के प्राण हैं प्राणों की रक्षा करना हमारा दायित्व है आइए मां नर्मदा को पुनः प्रवाहमान करने हेतु इस अभियान में जुड़ कर इसके किनारे वृक्ष लगाएं। 26 दिवसीय यह यात्रा 15 दिसंबर को ओमकारेश्वर से प्रारंभ हुई और 10 जनवरी को पुनः ओमकारेश्वर में यात्रा का समापन होगा ।
यह यात्रा शहपुरा पहुंची जहां पर नगर के विष्णु प्रसाद साहू संतोष अग्रवाल.काशी अग्रवाल.अनील साहछ रघुनंलन चक्रवर्ती सहित माँ नर्मदा पूर्णिमा महाआरती समिती शहपुरा.एवं पत्रकार साथियो के द्वारा यात्रिओ का भव्य स्वागत किया गया। प्रतिदिन यात्रा 125 से 150 किलोमीटर की दूरी तय करते हुवे मार्ग के गांवों में जागरण पत्रक लगाते हुुुए वे 2 – 3 पर्यावरण सगोष्ठियां करते है और पर्यावरण स्वरक्षण का संकल्प भी कराते है ।
