शिक्षक की मनमानी से परेशान ग्रामीण

शिक्षक की मनमानी से गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल में लगाया ताला ,,


गाड़ासरई , विकासखंड बजाग के ग्राम गन्नागूडा अंतगत आने वाले ग्राम पाटन में स्कूल के शिक्षक सुरेन्द्र बछलहा की मनमानी से परेशान होकर लोगो ने प्राथमिक शाला में ताला लगा दिया ,लोगो का कहना है स्कूल के शिक्षक के द्वारा बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार से ध्यान नही दिया जाता ,और शिक्षक अपने मनमाने ढ़ंग से स्कूल का निर्वाहन करते है ,और सिर्फ स्कूल में दस्तखत कर वापिस चले जाते है ,वही मध्यान भोजन में बच्चों को खराब चावल दिया जा रहा है , जिससे बच्चों की सेहत खराब होने का खतरा बना हुआ है, ग्रामीणों का कहना है कि यहाँ के शिक्षक को इस स्कूल से अलग किया जाए ताकि बच्चों को अच्छी पढ़ाई के साथ अच्छा भोजन मिल सके ,वही लोगो को यह भी कहना है जबतक स्कूल से इन शिक्षक को नही हटाया जाएगा हम अपने बच्चों को स्कूल नही भेजेंगे ,वही ग्रामीणों द्वारा गाड़ासरई के जनशिक्षक को शिकायत कर सारी जानकारी दी ,पर जानकरी देने के बाद सन्तोषजनक जबाब ना मिलने पर ग्रामीणों ने शिक्षक सुरेन्द्र बछलहा की शिकायत जिला कलेक्टर को दी है ,