प्रदेश

स्वच्छता अभियान के क्रियान्वयन मैं लापरवाही

शाहपुर पंचायत में स्वच्छता अभियान की उड़ रही धज्जियाँ

  • डिंडौरी— जिला मुख्यालय से महज 13 कि ,मी, दूर जनपद पंचायत डिंडौरी अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत शाहपुर में वार्ड क्रमांक 4 एवं 11में गंदगी का अंबार लगा हुआ जिससे वार्डवासियों सहित आम राहगीरों का मार्ग में चलना दूभर हो गया है गंदगी से बजबजाती नालियों का गंदा पानी मार्ग से बहने के कारण मार्ग भी गंदगी से सराबोर है जहाँ से रोजना ग्रामीणों को चलने विवश होना पड़ रहा है ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद पंचायत प्रधान एवं जिम्मेदार नुमाईंदों के द्वारा नालियों का सफाई कार्य नहीं करवाया जा रहा है जिससे शासन की स्वच्छता अभियान की मंशा पर भी प्रश्नः चिन्ह लग रहे है क्योंकि पंच परमेश्वर योजना की तय राशि से ग्राम की नालियों का निर्माण एवं साफ सफाई की व्यवस्था है लेकिन शाहपुर पंचायत के जिम्मेदारो के द्वारा वोट बैंक की राजनीति के चलते न तो नालियों के ऊपर अवैध अतिक्रमण करने वालों पर कार्यवही की जाती है और न ही नालियों की सफाई की जाती है जिससे स्वच्छता अभियान यहाँ के वाशिंदों के लिए दिव्य स्वपन बनकर रह गया है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button