आयोजित हुआ मीडियेशन जागरूकता कार्यक्रम

व्यवहार न्यायालय शहपुरा में मीडियेशन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
शहपुरा– एक्शन प्लान ऑन मीडिएशन 2021 के पालन में शनिवार को तहसील विधिक सेवा समिति शहपुरा के तत्वाधान में व्यवहार न्यायालय परिसर शहपुरा के अधिवक्ता कक्ष में मीडियेशन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया , कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि मीडिएशन योजना का अधिकाधिक प्रचार प्रसार करना है जिससे इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके , इसके साथ ही 2021 की प्रथम बैठक में सभी ने एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दी तथा नवगठित शहपुरा अधिवक्ता संघ के सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए व नवागत अधिवक्ता सत्यम पाठक का स्वागत भी अधिवक्तागण व न्यायालय परिवार के द्वारा किया गया , इस उपलक्ष्य में व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 01 श्रीमान सीताशरण यादव , व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 02 श्रीमति संजू तिवारी , अधिवक्ता संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष दयाराम साहू , वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल रजक , वरिष्ठ अभिभाषक राकेश पाठक , वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञानदीप त्रिपाठी , गोपाल गुप्ता , आई के झारिया , दीपचंद साहू , राकेश अग्रवाल , ललित श्रीवास्तव , अनिल बर्मन , मोनू गुप्ता , अभय राय , एन एल गुप्ता , सत्यम पाठक समेत समस्त सम्माननीय वरिष्ठ अधिवक्तागण व न्यायालय स्टॉफ उपस्थित रहे।