प्रदेश
बैठक का हुआ आयोजन

- यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखने बैठक आयोजित
- डिण्डौरी। यातायात प्रभारी राहुल तिवारी ने बताया कि शनिवार को पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डिंडोरी की उपस्थिति एवं नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज तेकाम, नगर पंचायत सीएमओ राकेश शुक्ला एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सीके सिरामे की उपस्थिति में बस ऑपरेटर एवं ऑटो चालकों की यातायात व्यवस्था को दुरस्त करने हेतु थाना यातायात में बैठक ली गई बैठक में सभी को यातायात नियमों का पालन करने निर्धारित स्थानों पर बस एवं ऑटो खड़ा करने दस्तावेज दुरुस्त रखने हिदायत दी गई एवं ऑटो संघ द्वारा विभिन्न मार्गों के ऑटो के कलर करवाने संबंधी आपसी सहमति से निर्णय लिया गया।