करंजिया ब्लॉक की शासकीय राशन दुकानों पर अन्न उत्सव शुरू

09 जनवरी तक मनाया जाएगा। अजय जैन करंजिया:- ब्लॉक की 21 सहकारी उचित मूल्य की राशन दुकानों पर गुरुवार से अन्ना उत्सव शुरू हुआ। यह उत्सव 9 जनवरी तक चलेगा। इन तीन दिनों के भीतर प्रत्येक उचित मूल्य दुकान पर एक दिन का अन्ना उत्सव मनाया जाएगा। नायब तहसीलदार दिनेश बरकडे ने बताया कि सहकारिता, नापतौल विभाग के अधिकारी, खाद्य विभाग के सहायक कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी एवं पंचायत ग्रामीण विकास विभाग के पंचायत सचिव, रोजगार सहायक प्रत्येक माह की 7 से 9 तारीख तक प्रत्येक उचित मूल्य दुकान पर केवल एक दिन सुबह 11 से शाम 4 बजे तक अन्न उत्सव का आयोजन कराएंगे। अन्ना उत्सव के नोडल अधिकारी पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, नप कर्मचारी रहेंगे। नोडल अधिकारी आधार कार्ड की छाया प्रति प्राप्त कर बायोमेट्रिक सत्यापन द्वारा पीओएस मशीन से राशन का वितरण प्रारंभ कराएंगे और 4 बजे वितरण के बाद निर्धारित प्रपत्र उचित मूल्य दुकान के विक्रेता से भरवाया जाएगा। पत्रक एसडीएम कार्यालय में जमा होंगे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी करंजिया अशोक स्नूकर ने बताया कि ब्लॉक में अन्ना उत्सव के आयोजन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। 07 जनवरी गुरूवार को 21 उचित मूल्य दुकान से अन्न उत्सव की शुरूआत की गई है । 08 एवं 09 जनवरी को शेष उचित मूल्य दुकान मे अन्न उत्सव मनाया जायेगा निगरानी समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों की उपस्थिति में प्रत्येक माह 7- 8- 9 तारीख को अलग-अलग ग्राम पंचायतों तथा नगर परिषद की राशन दुकानों में एक दिवस का अन्ना उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इन दिनों में राशन दुकानों का भ्रमण करके नोडल अधिकारी द्वारा बायोमेट्रिक सत्यापन कर राशन वितरण करवाया जा रहा है या नहीं, वितरण दिवस की चेकलिस्ट बनाई जा रही है कि नहीं आदि की मॉनीटरिंग की जाएगी। उक्त दिनों में यदि कोई उचित मूल्य की दुकान बंद पाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अनुष्का के दौरान उपस्थित हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के हेतु लोक सेवा केंद्र करंजिया के द्वारा आयुष्मान कैंप भी लगाए गए साथ ही उपस्थित हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड के होने वाले लाभों के बारे में भी जानकारी दी गई । इस दौरान नायब तहसीलदार दिनेश बरकडे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी अशोक सावनेकर, आर.आई. संत कुमार उईके, जितेंद्र रजक पटवारी करंजिया, पंचायत सचिव नर्मदा प्रसाद बडगैया, रोजगार सहायक संजय पडवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार मोंगरे, जनपद सदस्य आशीष गुप्ता, दिलीप ताम्रकार एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। नायब तहसीलदार करंजिया एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करंजिया के द्वारा रामनगर, रैतवार, किरंगी, बावली, बिजोरी सहित ब्लाक की अन्य उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण किया ।

