अन्नोत्सव:-मानिकपुर मैं हितग्राहियों को वितरित किया गया राशन

प्रदीप झरिया मानिकपुर/ शहपुरा| विकासखंड अंतर्गत ग्राम मानिकपुर 7 जनवरी को शासन द्वारा निर्धारित 7 जनवरी से 9 जनवरी तक अन्नोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं। ग्राम पंचायत मानिकपुर की उचित मूल्य दुकान निर्धारित समयानुसार नियुक्त नोडल अधिकारी राजेंद्र प्रसाद रजक सचिव, कुसुम यादव विक्रेता, ऑपरेटर धर्मेंद्र कुमार असाटी, शिवेंद्र सिंह मरावी निगरानी समिति अध्यक्ष, पंचायत मानिकपुर के समक्ष पी ओ एस मशीन शुरू कर किया गया। योजनानुसार 163 प्राथमिकता परिवार, 9 अंत्योदय परिवार, कुल 172 लाभार्थियों को 12.91 क्विंटल गेंहू एवं 19.20 क्विंटल चावल शक्कर 9 किलो नमक 1.72 क्विंटल का वितरण किया जाकर योजना का शुभारम्भ किया गया। इसी बीच भ्रमण के दौरान, नायव तहसीलदार ऋषभ ठाकुर पूरी सक्रियता के साथ अन्न उत्सव कार्यक्रम को लेकर रयपुरा, मानिकपुर, बस्तरा, कोहानी देवरी, का दौरा करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जवाबदार कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।अन्न उत्सव कार्यक्रम में पटवारी विजय श्रीवास, बसंत लाल रजक कोटवार, अपने समक्ष वितरण कराए।
