Uncategorized

राष्ट्रीय कामधेनु आयोग आयोजित करेगा गायों को लेकर परीक्षा। टॉप करने पर मिलेगा अवॉर्ड

क्या आपको लगता है कि गायों के बारे में आप काफी कुछ जानते हैं ?अगर ऐसा है तो अब मोदी सरकार की ओर से आयोजित होने वाली इस परीक्षा में भाग ले सकते हैं जो गायों के बारे में ही होगी केंद्रीय पशुपालन मंत्रालय के अधीन आने वाले राष्ट्रीय कामधेनु आयोग इस परीक्षा का आयोजन करेगा, गायों के बारे में इस तरह की परीक्षा देश में पहली बार होने जा रही है । परीक्षा 25 फरवरी को होगी:- देश का कोई भी व्यक्ति शिक्षा से इस परीक्षा में शामिल हो सकेगा जो लोग परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं ! उन्हें कामधेनु आयोग के वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा परीक्षा 4 वर्गों में होगी प्रथम स्तर पर कक्षा आठवीं तक के छात्रों के लिए, द्वितीय स्तर से बारहवीं तक के छात्रों के लिए तृतीय स्तर 12वीं से आगे के लिए और चतुर्थ स्तर आम लोगों के लिए होगा । नि:शुल्क रहेगी परीक्षा:- परीक्षा के लिए कोई फीस नहीं लगेगी, हिंदी और अंग्रेजी के अलावा परीक्षा 12 अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जावेगी । प्रश्नपत्र सौ नंबरों का होगा और सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ चार विकल्पों बाले होंगे परीक्षा का एक सिलेबस और पाठ सामग्री भी तैयार की गई है जिसे जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर डाला जाएगा । भविष्य में हर साल की जाएगी ये परीक्षा:- इस बारे में बात करते हुए राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के अध्यक्ष डॉ वल्लभभाई कठेरिया ने कहा कि परीक्षा का मकसद लोगों में गाय के वैज्ञानिक फायदे के बारे में जागरूक करना है । उन्होंने बताया कि भविष्य में यह परीक्षा हर साल ली जाएगी ।उन्होंने यह भी बताया कि जो लोग परीक्षा में शामिल होंगे उन्हें एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा, जबकि पहले तीन स्थानों पर आने वाले लोगों को अवार्ड भी दिया जाएगा ।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button