जनशिक्षण संस्थान डिंडौरी द्वारा जन जागरुकता एवं वस्त्र वितरण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

शहपुरा:- ग्राम चंदवाही में जन जागरुकता एवं वस्त्र वितरण का आयोजन किया गया जिसमे जनशिक्षण संस्थान डिंडौरी से कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक अग्रवाल जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ एवं बेरोजगार लोगों को विभिन्न प्रकार के ट्रेनिंग प्रशिक्षण की जानकारी के माध्यम से मुख्य धारा मेपपपप जोड़ने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ मे ग्राम के गेट से ग्राम प्रमुख एवं जैविक कृषि प्रशिक्षक बिहारी लाल साहू द्वारा कार्यक्रम अधिकारी का कलश मंगल एवं गीत तिलक बंदन के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम के उद्देश्य अनुसार लोगो को कोविड 19 वचाव जन जागरुकता की जानकारी एवं ग्रामीण लोगो को वस्त्र वितरण किया गया, जिसमे आर्गेनिक ग्रोवर के मास्टर ट्रेनर एवं डीएसएस एमपी के जैविक कृषि प्रशिक्षक बिहारी लाल साहू, डीएसएस एमपी के सचिव अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू, प्रशिक्षक हरिओम गौतम,ग्राम सदस्य परषोत्तम,रामकुमारी,चमरुसिंह की भूमिका रही।

