प्रदेश

करंजिया मैं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई संपन्न

करंजिया -युवा कांग्रेश कार्यकर्ताओं की बैठक हुई संपन्न करंजिया मुख्यालय मैं दिनांक 7 जनवरी दिन शुक्रवार को मंगल भवन में युवा कांग्रेश कमेटी करंजिया के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई । जिसमें नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष शिवराज (जीतू) ठाकुर का प्रथम बार करण जिया आगमन होने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया । बैठक के प्रथम में सबसे पहले किसान आंदोलन में मृतक किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई । जिसके पश्चात महात्मा गांधी के छायाचित्र में माल्यार्पण कर बैठक को आगे बढ़ाया गया । जिला अध्यक्ष शिवराज (जीतू) ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को देखते हुए रखी गई है युवा सदस्यों को सदस्यों को एक साथ संगठित रहने एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने के संबंध में चर्चा की गई वही युवा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि बूथ स्तर पर कमेटी का गठन करने के निर्देश दिये। 15 माह में कांग्रेश कि सरकार के द्वारा किए गए जन हितेषी कार्यों के बारे में जनता को अवगत कराएं । 3 काले किसान कानून जो सरकार के द्वारा लाए गए हैं किसान हितेषी नहीं है जिसका भी विरोध बैठक में किया गया । युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष करंजिया धर्मेश शर्मा के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि उनके द्वारा विधायक ओमकार मरकाम को रंगमंच हेतु मांग की गई थी जिसमें करंजिया के इंदिरा कॉलोनी एवं छपरा पारा में 3-3लाख के दो रंगमंच विधायक निधि से दिए गए हैं । बैठक में स्थानीय विधायक ओमकार मरकाम, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवराज (जीतू) ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष अयोध्या बिसेन , युवा ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेश शर्मा, उमेश राय कैलाश मिश्रा, गबडू लाल राय, गणेश राय, लोकेश मार्को, हीरा पाटले, अभिषेक पांडे, दीपक अंधमान एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button