शाहपुर भाजपा मंडल के 69 ग्राम केन्द्रों में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]
डिंडौरी— भारतीय जनता पार्टी संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ एवं भाजपा जिला अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत निर्देशन में एवं मंडल प्रभारी पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोहर ठाकुर , नगर परिषद उपाध्यक्ष महेश परासर ,के मार्गदर्शन में मंडल अध्यक्ष सुशील राय के नेतृत्व व ग्राम केन्द्र के प्रभारियों की उपस्थिति में भाजपा मंडल के 69 मतदान केंद्रों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाई गई एवं आजीवन सहयोग निधि के संग्रहण के कार्य की शुरुआत की गई इसी क्रम में शाहपुर मतदान केंद्र में पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय जी के तैलीय चित्र पर तिलक लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ने कहा
भारतीय जनसंघ के संस्थापक, करोड़ों कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक, प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन।
पंडित जी जनसंघ के राष्ट्रजीवन दर्शन के निर्माता माने जाते हैं। पंडित जी का सम्पूर्ण जीवन भारत की संस्कृति और हित के लिए समर्पित रहा। उन्होंने एकात्म मानववाद का जो दर्शन दिया वह न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया की समस्याओं का समाधान करने में आज भी सक्षम है।
विश्व मानवता को भारत की पुण्य धरती के ऋषियों के ज्ञान का सार तत्व एकात्ममानव दर्शन के रूप में पहुंचाने वाले पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि हमारे लिए देश के प्रति समर्पण ज्ञापित करने का पुण्य अवसर है कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार साहू,नारयण चौबे ,आई टी सेल जिला संयोजक राजेन्द्र तंतवाय ,मुकेश यादव ,नेमी साहू , रंजीत नामदेव ,मनीष शर्मा ,राजकुमार बर्मन ,प्रहलाद साहू, मन्नू लाल साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

