Uncategorized
ऑर्गेनिक फॉर्म हाउस का किया गया विजिट,जैविक खेती के बारे में प्रायोगिक जानकारी प्राप्त किए*
शहपुरा:- जिला डिंडोरी के दूर दराज इलाकों तक जैविक खेती के बारे में प्रचार प्रसार एवं जागरूकता का कार्य टीम डीएसएस एमपी निरंतर कर रही है,जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू कृषकों को जैविक खेती के बारे में निःशुल्क जानकारी प्रदान कर रहे है साथ ही इन दिनों ऑनलाइन प्रशिक्षण के साथ यदि किसी कृषक को आवश्यक जानकारी लेनी है तो फोन करके प्राप्त कर लेते है ।
इसी क्रम में बिहारी जी के ऑर्गेनिक फार्मिंग फॉर्म हाउस में विजिट करने डिंडोरी नगर से थानेश्वर तेकाम एवं वेद प्रकाश पेंद्राम ने ग्राम ढोंढ़ा पहुंचकर पूर्ण जानकारी ली केचुआ खाद,जीवामृत,घन जीवामृत,जैविक खेती आदि के साथ ही फॉर्म हाऊस में उगाए जा रहे जैविक सब्जी की जानकारी लिए।
इस विजिट कार्यक्रम मे डीएसएस एमपी के सदस्य कृष्ण कुमार साहू उपस्थित रहे हैं ।


