सुनहरे भविष्य की ओर बढ़ते कदम: बेरोजगार युवओं को रोजगार में मददगार

समनापुर में पेस फाउंडेशन की मदद से 1 फरवरी से 10 फरवरी तक 10 दिवसीय हॉस्पिटैलिटी का प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमें समनापुर और नारायणगंज ब्लॉक के 34 युवाओं ने प्रति भाग लिया और 30 युवाओं का चयन किया गया मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने/रोज़गार के लिए किया गया है। प्रशिक्षण ब्लॉक में चल रहे युवा शास्त्र कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदान संस्था समनापुर के सहयोग से आयोजित किया गया
यह युवा शास्त्र कार्यक्रम विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के 18 से 30 वर्ष के बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु शुरू किया गया कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं के इच्छा अनुसार उपलब्ध रोजगार विकल्पों का प्रशिक्षण लेने के बाद विभिन्न कंपनी मैं उनका चयन किया जाता है

कोरोना काल में प्रशिक्षण में बाहर जाना संभव नहीं होने की वजह यह प्रशिक्षण सहायक आयुक्त आदिवासी विकास डिंडोरी और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी समनापुर के सहयोग से शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय छात्रावास में आयोजित किया गया।



