ताज़ा ख़बरे

डिंडौरी में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की बैठक आयोजित

डिंडौरी के मां नर्मदा पुल पार स्थित कोणार्क मैरिज गार्डन में शुक्रवार को राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की जिला इकाई की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ साहू समाज की आराध्य भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी के तैल चित्र पर पुष्पहार अर्पण व आरती के साथ किया गया।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय साहू तेली साहू महासंगठन के प्रदेशाध्यक्ष रविकरन साहू सहित प्रदेश , जिला, विकासखंड व ग्राम समितियों के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी कृष्णलाल हस्तपुरिया ने कहा कि समाज में सभी एकजुट रहकर समाज के लिए मिलजुलकर काम करना चाहिए।


महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संतोषी साहू ने कहा कि हमारे साहू समाज में महिलाओं को भी आगे आना चाहिए। समाज के हर कार्यक्रम में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करने की आवश्यकता है। मुझे समाज के द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैं उस पर निष्ठापूर्वक कार्य कर समाज को एकजुट करने का प्रयास करूंगी।

संभागीय महामंत्री टेकेश्वर साहू ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को संगठित और एकजुट होकर समाज के लोगों को हर क्षेत्र में मिलजुलकर काम करने की आवश्यकता है।
जिलाध्यक्ष दुर्गेश साहू ने कहा कि हमारा समाज हर क्षेत्र में आगे है चाहे व्यापारिक हो राजनीतिक हो या शिक्षा के स्तर में हो । हमारे समाज को इसी तरह संगठित होकर काम करने की आवश्यकता है। मुझे समाज की सेवा करने के लिए जिलाध्यक्ष की जबसे जिम्मेदारी मिली है तब से लेकर आज तक समाज को संगठित करने में लगा हुआ है । जब तक मेरा जीवन रहेगा तब तक समाज की सेवा करता रहूंगा।

प्रदेश महामंत्री संजय साहू ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे समाज को संगठित होकर काम करने की आवश्यकता है । सभी क्षेत्र में हमारे समाज के लोगों को मिलजुलकर काम करना चाहिए। जिले में गठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को समाज में एकजुटता से मिलकर काम करना चाहिए।
कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष रविकरन साहू ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे समाज को संगठित होकर काम करते रहना चाहिए।
साहू समाज में शिक्षा के क्षेत्र में भी सभी को आगे बढ़कर काम करना चाहिए। समाज के गरीब से गरीब व्यक्ति को आगे बढ़ाने का प्रयास राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के द्वारा किया जाएगा। हमारी आगामी योजना है कि प्रदेश की राजधानी भोपाल में समाज के बच्चों की पढ़ाई के लिए एक छात्रावास बनाया जाएगा। हमें अपने बेटे और बेटियों को अच्छी उच्च शिक्षा देने की आवश्यकता है जिससे कि हमारे समाज से भी अच्छे प्रशासनिक अधिकारी बनें।

स बैठक में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेशाध्यक्ष रविकरन साहू, प्रदेश महामंत्री संजय साहू, संभागीय महामंत्री टेकेश्वर साहू, वरिष्ठ समाजसेवी कृष्णलाल हस्तपुरिया, बद्री साहू, कमला प्रसाद साहू,सियाराम साहू, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राज साहू, जिलाध्यक्ष दुर्गेश साहू, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संतोषी साहू, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश मीडिया प्रभारी भीमशंकर साहू, छात्र प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनीष साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष छात्र प्रकोष्ठ अभिषेक साहू, विकास साहू, पंकज साहू, निर्मल साहू सहित सभी विकासखंडों और गांवों के नवनियुक्त पदाधिकारी मौजूद रहे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

3 Comments

Leave a Reply to erotik Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button