Uncategorized
शांति प्रसाद साहू ने निधि समर्पित की

शहपुरा। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण संपर्क महाअभियान निधि समर्पण के अंतर्गत आज ग्राम अमठेरा में शान्ति प्रसाद साहू पुत्र ईश्वर प्रसाद साहू के द्वारा 7151(सात हजार एक सौ इंक्यावन रुपये) की समर्पण राशि राम सेवकों की टोली को सौंपी जिसमें खण्ड कार्यवाहकृष्ण कुमार साहू,सह खण्ड अभियान प्रमुख बिहारी लाल साहू, बिलगांव मण्डल के जमाकर्ता खेमलाल साहू,ओम प्रकाश परस्ते उपस्थित रहे।

