Uncategorized
निर्धारित दर से कम मजदूरी दिये जाने पर जदयू ने की कार्रवाई की मांग
डिण्डौरी। जिले के बजाग विकासखण्ड के आमाडोंगरी गांव में बन रहे सोसायटी भवन में मजदूरों द्वारा षिकायत की गई है कि ठेकेदार द्वारा उन्हें निर्धारित दर से कम मजदूरी दे रहा है कार्यरत मजदूरों ने षिकायत करते हुये बताया कि उन्हें मात्र 180 रू की दर से भुगतान किया जा रहा है जबकि उन्हें 271 रू प्रतिदिन की दर से मजदूरी दी जानी चाहिये। जदयू जिलाध्यक्ष दिनेष अवधिया ने कलेक्टर से मांग की है कि मजदूरों का शोषण नहीं होना चाहिये और संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेज ठेकेदार को निर्देषित किया जाये कि मजदूरों को नियमानुसार मजदूरी दर प्रदाय की जाये साथ ही उनके काम के घण्टे भी निर्धारित किये जाये।
