प्रत्येक मतदान केंद्र पर 50 कांग्रेस के सदस्य बनाए’- सत्यनारायण खंडेलवाल

डिण्डौरी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर जिले में सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए सदस्यता अभियान जिला प्रभारी सत्यनारायण खंडेलवाल का डिंडोरी आगमन हुआ। जिला कांग्रेस कमेटी सहायता केंद्र में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने सूत की माला से जिला कांग्रेस कमेटी डिंडोरी सदस्यता प्रभारी सत्यनारायण खंडेलवाल का स्वागत किया। सत्यनारायण खंडेलवाल ने बतलाया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक मतदान केंद्र पर न्यूनतम 50 कांग्रेस सदस्य अनिवार्य रूप से बनाए जाएं, साथ ही पन्ना प्रभारी, मतदान कमेटियों, मंडलम एवं सेक्टरों के पदाधिकारी सक्रियता के साथ सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का कार्य करें। सतनारायण खंडेलवाल ने कहा कि शीघ्र ही जिलों के समस्त ब्लॉकों का दौरा कर सदस्यता अभियान की समीक्षा की जाएगी। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने सदस्यता अभियान प्रभारी सत्यनारायण खंडेलवाल को बताया कि कोरोना काल के दौरान भी हमारे ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों ने कांग्रेस सदस्यता अभियान को निरंतर जारी रखा है। शीघ्र समस्त मतदान केंद्रों पर सदस्यता अभियान तेजी से कराया जाएगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री राकेश सिहारे, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री अकील अहमद सिद्दीकी, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री प्रकाश मिश्रा, कार्यालय प्रभारी विजय दहिया, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अजय तेकाम, महिला कांग्रेस की गुल बसिया पूषाम, पुष्पा महोबिया, सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।

