Uncategorized

श्री कृष्णजन्म में झूमे श्रद्धालु – श्रीराम मंदिर हेतु दान की अपील

डिण्डौरी। किशोरी मैरिज गार्डन में बर्मन परिवार के द्वारा आयोजित चल रही श्रीमदभागवत महापुराण कथा का चतुर्थ दिवस संपन्न आज बहुत ही सुंदर प्रसंग श्री कृष्ण जन्म एवं राम जन्म की सुंदर कथा का वर्णन देवी रक्षा सरस्वती ने किया साथ ही वृंदावन से झांकी कलाकार ने छोटे-छोटे बच्चों को कृष्ण का स्वरूप एवं ग्वाल वालों का स्वरूप बनाकर मंच पर बिठाया लोगों ने बच्चों को भगवान का स्वरूप मानकर एवं उनके प्रति भगवान जैसी श्रद्धा रखकर पूजा याचना की साथ देवी रक्षा सरस्वती जी के द्वारा सुंदर-सुंदर भजनों के माध्यम से लोगों ने खूब नृत्य किया साथ ही आज कथा पंडाल में लग रहा था कि जैसे वास्तविक रुप से भगवान श्री कृष्ण का जन्म हम सभी के बीच हुआ आयोजक परिवार ने प्रसाद में आज गुड़ का लड्डू एवं अन्य मिठाइयों का प्रसाद वितरण किया साथी देवी जी ने बताया कि अभी हम सभी के बीच कोरोना जैसी घातक बीमारी चल रही है तो जो भी धर्म प्रेमी इस कथा पंडाल में पधारे मार्क्स अवश्य लगाएं साथ ही देवी जी ने बताया कि अयोध्या मंदिर यानी हिंदुओं के आस्था का केंद्र राम जी का घर का कार्य चल रहा है तो सभी से अपील करती हूं कि आप सभी अपनी सामर्थ्य के अनुसार इस मंदिर में योगदान प्रदान अवश्य करे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button