Uncategorized

नियमितीकरण की मांग केा लेकर सहकारी कर्मचारियों की हड़ताल जारी

डिण्डौरी। जिला अध्यक्ष अंबिका पाण्डेय के द्वारा यह जानकारी दी गई की मध्यप्रदेष में 55 हजार कर्मचारियों का नियमितिकरण की मांग की गई है शासन के द्वारा जब तक सभी 55 हजार कर्मचारियों का नियमितिकरण नहीं किया जायेगा तब तक ये अनिष्चितकालीन ह़ड़ताल जारी रहेगी। शासन के द्वारा यह आदेष जारी किया गया पटवारी, रोजगार सहायक, सचिव से खाद्यान्न का वितरण कराया जायेगा परंतु पटवारी महासघ, सचिव महासंघ के द्वारा कहा गया कि कर्मचारियों की नियमितीकरण के लिए उचित मांग है दोनों महासंघ के प्रांताध्यक्ष के द्वारा सहकारिता कर्मचारी संघ को समर्थन किया गया। शासन प्रषासन से निवेदन किया है कि मध्यप्रदेष के 55 हजार समिति कर्मचारी का नियमितीकरण का आदेष जारी किया जावे। जिससे कर्मचारियों का उनके परिवार का भविष्य उज्जवल हो सके। कर्मचारियों के हड़ताल में चले जाने से उपभोक्ताओं को जो परेषानी हो रही है उसके लिए सहकारी संघ, महासंघ खेद व्यक्त करता है मांग की गई कि न्यायोचित मांग शासन के द्वारा अतिषीघ्र पूरी की जावे ताकि समस्त कर्मचारी हड़ताल खत्म कर अपने काम पर लौट जावे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button