डिण्डौरी। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी डिंडोरी ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग किया है कि कोरोनावायरस से संक्रमित होकर जिन परिवार के सदस्यों ने अपनी जान गवाई है उन परिवारों को मध्य प्रदेश सरकार 25 लाख रुपए की नकद सहायता राशि प्रदान करें जिससे परिवार के सामने आए इस गहन संकट के क्षण एवं भविष्य को सुरक्षित रखा जा सके। कोरोनावायरस ने हमारे जिले में अनेक लोगों को असमय काल के गाल में समाहित कर दिया, अनेक परिवारों के सामने जीवन यापन करना मुश्किल हो रहा है ,और इस भीषण महंगाई में पहले से ही आम आदमी परेशान था और अब करोना वायरस संकट मे अपनी रोजी रोटी भी गवां चुका है। जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि हर जिलों में अतिरिक्त बेड और ऑक्सीजन सिलेंडरों की व्यवस्था, सिटी स्कैन मशीन और वेंटिलेटर, चिकित्सकों की भर्ती करके जिले एवं प्रदेश की जनता को राहत पहुंचाने का कष्ट करें।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार