लोकविचार-आपका विश्वास ,हमारा साथ। 9893676527, 7566178324
डिण्डौरी। प्रदेष शासन के मंत्री डाॅ0 अरविंद सिंह भदौरिया सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग ने कहा कि कोरोना संक्रमण की महामारी को रोकने के लिए 17 मई 2021 तक कोरोना कफ्र्यू लागू रहेगा। उन्होंने सभी व्यक्तियों को मास्क पहननें, हाथों को सैनेट्राईज और सोषल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा। जिससे कोरोना संक्रमण को रोका जा सके। प्रदेष शासन के मंत्री डाॅ0 अरविंद सिंह भदौरिया रविवार को कलेक्टेªेट सभाकक्ष में आयोजित जिला क्राईसिस मैनेजमेंट समिति की बैठक में उक्त निर्देष दिए। इस अवसर पर विधायक ओमकार सिंह मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति ज्योति प्रकाष धुर्वे, पूर्व केबिनेट मंत्री ओमप्रकाष धुर्वे, जिला भाजपा अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत, नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, कलेक्टर रत्नाकर झा, पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमति मिनिषा भगवती पाण्डेय, एसडीएम डिंडौरी महेष मण्डलोई, एसडीएम शहपुरा श्रीमति अंजू अरूण विष्वकर्मा, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 रमेष मरावी, जिला समन्वयक सर्व षिक्षा अभियान राघवेन्द्र मिश्रा और जयसिंह मरावी, दिनेश अवधिया, मनीष नायक सहित जिला क्राईसिस समिति के सदस्य मौजूद थे। मंत्री डाॅ0 अरविंद सिंह भदौरिया ने कहा कि प्रदेष सरकार कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए आॅक्सीजन, रेमेडीसीविर इंजेक्षन दवाईयां, कोरोना किट, आॅक्सोमीटर, थर्मल स्कैनर और बिस्तरों की पर्याप्त व्यवस्था कर रही है। जिससे कोरोना से पीडित मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर बनाये गए है। कोविड केयर सेंटरों में कोरोना संक्रमण से पीडित व्यक्तियों के लिए भोजन एवं उपचार का उचित प्रबंध किया गया है। उन्होंने कोविड केयर सेंटर और होम आईसोलेट मरीजों को नियमित रूप से त्रिकुट काढा वितरित करने के निर्देष दिए। जिससे उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ सके। मंत्री डाॅ0 भदौरिया ने सभी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजनों पर रोक लगाने के निर्देष दिए हैं। जिससे कोरोना संक्रमण को रोका जा सके। उन्होंने रोजाना कोरोना टेस्ट के सैंपल बढाने के निर्देष दिए। जिला चिकित्सालय सहित सभी कोविड केयर सेंटरों में भी बिस्तरों की संख्या बढाने को कहा गया। मंत्री डाॅ0 भदौरिया ने होम क्वारंटाईन मरीजों पर भी निगरानी रखने के निर्देष दिए हैं। उन्होंने होम क्वारंटाईन व्यक्तियों के स्वास्थ्य के बारे में रोजाना रिपोर्ट लेने को कहा। होम क्वारंटाईन व्यक्ति को शासन द्वारा जारी आदेषों का पालन करना होगा। इसके लिए होम क्वारंटाईन व्यक्तियों पर निगरानी रखने के लिए कर्मचारियो को तैनात करने के निर्देष दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को संदेष दें। हमेषा मास्क पहनें सोषल डिस्टेंसिंग का पालन और हाथों को सैनेट्राईज करें। लोगों को समझाईस दें कि घर में रहें, सुरक्षित रहें, बिना किसी वजह के घर से बाहर न निकलें। मंत्री डाॅ0 अरविंद सिंह भदौरिया ने सर्दी, खांसी और बुखार से पीडित व्यक्तियों का तत्काल उपचार के निर्देष दिए। कोरोना संक्रमण से स्वस्थ्य होने वाले व्यक्तियों के संदेषों का सोषल मीडिया में प्रचार करें। जिले मंे बाहर से आने वाले व्यक्तियों के स्वास्थ्य का नियमित रूप से परीक्षण करें और उन पर निगरानी भी रखी जाए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ सीमा से लगे मार्गों के आवागमन पर कडी निगरानी रखी जाए। गांव-गांव में कोरोना संक्रमण से बचाव के संबंध में जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करें। सर्दी, खांसी और बुखार वाले मरीजों की पहचान करने के लिए डोर-टू-डोर संपर्क करें और उनका उपचार करें। मंत्री डाॅ0 भदौरिया ने कहा कि सभी व्यक्ति को-वैक्सीन का टीका जरूर लगवाएं। यह टीका पूरी तरह से सुरक्षित है।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार