प्रदेश

ब्लॉक कांग्रेस शहपुरा ने जरूरतमंदों को दी राशन सामग्री

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में शहपुरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कछवाहा ने अपने साथियों के साथ शहपुरा नगर के जरूरतमंद लगभग 50 परिवारों को सूखा राशन एवं सब्जी वितरित किए। अध्यक्ष अमित कछवाहा ने बताया की कांग्रेस हमेशा से जरूरतमंदों का सहयोग करते आ रही है और हम निरंतर सहयोग जारी रखेगे, आने वाले समय में हम अन्य जगह और गांव में जाकर सब्जी राशन मास्क विटामिन सी जिंक दवाइयां भी बाटेंगे। वितरण के दौरान जिला योजना समिति के पूर्व सदस्य दिलीप रजक सेवादल अध्यक्ष डॉ भीम शंकर साहू मनीष साहू फरीद खान सुरेश राय सुनील मार्को आदि उपस्थित रहे एवं अपील की है कि सभी लोग जल्द से जल्द वैक्सीनेशन करवाएं और अपने आप को सुरक्षित रखें किसी भी प्रकार की अफवाहों में ना पड़े, ।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button