
डिण्डौरी। कलेक्टर रत्नाकर झा ने उप संचालक कृषि को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देष दिए हैं। उन्हें नोटिस विभागीय कार्याें में लापरवाही बरतने के कारण दिया जा रहा है। कलेक्टर श्री झा ने उप संचालक कृषि को जिले में संचालित शासकीय और प्राईवेट खाद-बीज प्रदाय केन्द्रों की सूची प्रस्तुत करने को कहा। जिससे खरीफ उपार्जन के लिए किसानों को खाद और बीज वितरण की समीक्षा की जा सके। उप संचालक के द्वारा जानकारी प्रदाय नहीं करने पर इस प्रकार की कार्यप्रणाली को गंभीरता से लेते हुए उक्त कार्रवाई की गई है। कलेक्टर श्री झा मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रबी उपार्जन, खाद-बीज भण्डारण और वितरण की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आर.एम. सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री झा ने कहा कि रबी उपार्जन में भण्डारण किये गए गेहूं की मात्रा के अनुरूप स्वीकृति पत्र जारी किया जाए। उन्होंने वेयर हाउसिंग और विपणन अधिकारी को एक हजार मेट्रिक टन के अंतर को पूर्ण करने निर्देष दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि गेहूं खरीदी केन्द्रों से उपार्जन का परिवहन नियमित रूप से किया जाए। गेहूं खरीदी केन्द्रों में अनावष्यक भण्डारण नहीं होना चाहिए। उन्होंने इसके लिए परिवहन वाहनों की संख्या भी बढाने के निर्देष दिए। कलेक्टर ने कहा कि आगामी खरीफ एवं रबी उपार्जन में किसानों के पंजीयन की संख्या बढाई जाए। उन्होंने सहकारिता एवं कृषि विभाग को इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाकर किसानों का पंजीयन करने के निर्देष दिए हैं।
कलेक्टर रत्नाकर झा ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत उपभोक्ताओं को एकमुष्त तीन माह का राषन निःषुल्क वितरण करने के निर्देष दिए। उन्होंने कहा कि जिला आपूर्ति अधिकारी और जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम वाहनों की संख्या बढाकर सहकारी उचित मूल्य की दुकानों में खाद्यान्न पहुंचाना सुनिष्चित करेंगे। जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम के द्वारा बताया गया कि माह अप्रैल, मई और जून के लिए सहकारी उचित मूल्य की दुकानों में 98 प्रतिषत खाद्यान्न का भण्डारण किया जा चुका है। कलेक्टर श्री झा ने इस दौरान जिला प्रबंधक को निर्देष दिए कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत निःषुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जाए। जिला प्रबंधक ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का खाद्यान्न भी सहकारी उचित मूल्य की दुकानों पर पहुंचाया जा रहा है। शीघ्र ही सभी हितग्राहियों को खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा।
