ताज़ा ख़बरे
कलेक्टर रत्नाकर झा ने कोविड-19 के नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली…

डिण्डौरी। कलेक्टर रत्नाकर झा ने सोमवार को कलेक्टेªट सभाकक्ष में कोविड कोविड-19 कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव की समीक्षा की। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देष दिए कि अपने-अपने दायित्वों का कडाई से पालन करें। जिससे कोरोना महामारी को रोका जा सके। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरूण कुमार विष्वकर्मा, अपर कलेक्टर श्रीमति मिनिषा भगवती पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग डाॅ0 संतोष शुक्ला, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 रमेष मरावी सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।


