ताज़ा ख़बरे
सहयोग:-दानदाताओं ने जिला चिकित्सालय में निर्माण कार्य के लिए सामग्री दान की…

डिण्डौरी। जिले में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इसके लिए जन सहयोग से जिला चिकित्सालय डिंडौरी को सर्व सुविधायुक्त बनाया जा रहा है। जिला चिकित्सालय में इसके लिए निर्माण कार्य प्रारंभ है। डिंडौरी जिले के दानदाता आषुतोष गुप्ता, कृष्णा परमार, प्रभात जैन, सुमित खनूजा, पूजा ट्रेडर्स, मंगलम ट्रेडर्स, पंचरत्न ट्रेडर्स, मेकलसुता ट्रेडर्स, मारूतिनंदन ट्रेडर्स के द्वारा निर्माण कार्य के लिए 50-50 बोरी सीमेंट दान कर मदद की जा रही है। इससे जिला चिकित्सालय डिंडौरी सर्व सुविधायुक्त होगा और लोगों को जबलपुर जैसी चिकित्सा सुविधाएं डिंडौरी में मिलेगी कलेक्टर रत्नाकर झा ने दानदाताओं को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 रमेष मरावी, कार्यपालन यंत्री पीआईयू श्री विष्वकर्मा, सहित अन्य दानदाता मौजूद थे। कलेक्टर रत्नाकर झा ने कहा कि जिला चिकित्सालय डिंडौरी को जन सहयोग से सर्व सुविधायुक्त बनाया जाएगा। इससे जिले के निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी। कलेक्टर श्री झा ने दानदाताओं से अपील की है कि जिला चिकित्सालय डिंडौरी में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने के लिए लोहा, गिट्टी रेत, सीमेंट एवं अन्य सामग्रियां दान करें।


