ताज़ा ख़बरे
Construction and corruption:-मिट्टी मिश्रित डस्ट से हो रहा घटिया सड़क निर्माण, रोजगार को तरस रहे मजदूर मशीनो से हो रहा घटिया सीसी रोड का कार्य


राजनीतिक रसूख के चलते सरपंच के हौसले बुलंद कार्रवाई करने से बच रहा प्रशासन
बजाग से अमित साहू की रिपोर्ट
बजाग। एक कहावत है लालच से लाचार आदमी……….। पैसों की लालच इंसान को अंधा बना देती है। लगातार पांच साल तक भ्रष्टाचार के चलते सुर्खियों में रहे जनपद पंचायत बजाग अंतर्गत ग्राम पंचायत भानपुर के सरपंच सचिव आज भी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अभी तक तो इनका पूर्व कालीन इतिहास भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा ही काम बिना किए ही लाखों रुपए का गमन करना रहा है। कहते हैं इतिहास से इंसान सबक लेता है पर इस पंचायत में वर्तमान में भी इनके द्वारा अपनी कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं किया जा रहा है।

ग्राम पंचायत भानपुर के पोषक ग्राम घुटई में बन रही सड़क निर्माण में सरपंच सचिव अनियमितताएं करते हुए सरकारी पैसे को डकारने का प्रयास किया जा रहा है। ग्राम पंचायत में सीसी रोड़ निर्माण कार्य सोनसिंह के घर से अंतु के घर तक दस लाख की भारी भरकम लागत से 155 मी एवं एक और सड़क निर्माण जिसकी सही डिटेल्स दिए बिना सीधे 10 लाख का बजट की दो सीसी रोड तैयार होना था। दिसम्बर के महीने में टी एस हुए इस सड़क में जनवरी के महीने में 2-2 लाख रुपए की राशि बिना किसी काम के निकाल लिया गया था और गांव के लोगों के द्वारा शिकायत करने पर जनपद पंचायत सीईओ के दबाव डालने से उस राशि को वापस कराया गया था। पर अब इस सड़क को बनाने के लिए गुणवत्ता और प्रतिबद्धता को ताक में रखकर बहुत ही बेकार सामग्री से सड़क का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। रेत की जगह मिट्टी और डस्ट के साथ गिट्टी मिलाकर मशीन के माध्यम से रोड़ निर्माण किया जा रहा है। इस घटिया सामग्री से हो रहे निर्माण कार्य में अब उच्चाधिकारियों द्वारा भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। मनमानी पूर्वक हो रहे इस कार्य में ग्रामीणों ने बताया कि यह कार्य सरपंच सचिव के द्वारा खानापूर्ति करने के लिए बनवा रहे हैं, जबकि इनका उद्देश्य सिर्फ सरकारी राशि हड़पना है।


