ताज़ा ख़बरे

केन्द्रीय राज्यमंत्री कुलस्ते ने व्ही.सी. के माध्यम से क्राईसिस मैनेजमेंट समिति के निर्णर्यो को दी सहमति… दैनिक जरूरतों के लिए किराना, सब्जी और आटा चक्की की दुकानें खुलेंगी

डिण्डौरी। जिले में 27 मई 2021 प्रातः 7ः00 बजे से 01 जून 2021 प्रातः 7ः00 बजे तक कोरोना कफ्र्यू लागू रहेगा। कोरोना कफ्र्यू के दौरान कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु जारी प्रोटोकाॅल, फेस मास्क लगाना, सोषल डिस्टेसिंग का पालन करने की शर्त पर किराना, सब्जी, फल और आटा चक्की की दुकानें प्रातः 6 बजे से दोपहर 11ः00 बजे तक खुली रहेगी। केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के द्वारा लाईव प्रसारण के माध्यम से सोमवार को कलेक्टेªेट सभाकक्ष में आयोजित जिला क्राईसिस मैनेजमेंट समिति की बैठक में उक्त निर्णय लिए गए। इस अवसर पर विधायक शहपुरा भूपेन्द्र सिंह मरावी, भाजपा अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत, नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, नगर पंचायत उपाध्यक्ष महेष पाराषर, कलेक्टर रत्नाकर झा, पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी अरूण कुमार विष्वकर्मा, अपर कलेक्टर श्रीमति मिनिषा भगवती पाण्डेय, एसडीएम शहपुरा श्रीमति अंजू अरूण विष्वकर्मा, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 रमेष मरावी, सहायक आयुक्त डाॅ0 संतोष शुक्ला, डाॅ0 सुनील जैन, अषोक अवधिया, इंद्रपाल सोनपाली सहित जिला क्राईसिस समिति के सदस्य मौजूद थे।
कलेक्टर रत्नाकर झा ने कहा कि जिले मंे कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण का कार्य प्रारंभ है। 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को टीका लगाया जा रहा है। जिले में टीकाकरण के लिए 8 हजार 500 डोज उपलब्ध हैं। उन्हांेने कहा कि सभी व्यक्ति अनिवार्य रूप से टीका लगवाएं। यह टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। रोजाना दो हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। आगामी दिनों में वैक्सीन लगाने की संख्या बढाई जाएगी। जिले को प्राप्त वैक्सीन के 90 प्रतिषत लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है। कोरोना संक्रमण से पीडित मरीजों की संख्या में कमी आई है। उन्होंने कहा कि किल कोरोना अभियान-3 के अंतर्गत 7 लाख 63 हजार लोगों से संपर्क किया जा चुका है। इस दौरान अस्वस्थ लोगों को चिन्हित कर उनका उपचार किया गया है।
कलेक्टर रत्नाकर झा ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए आॅक्सीजन, रेमेडीसीविर इंजेक्षन दवाईयां, कोरोना किट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जिले में कोरोना से संक्रमित मरीजों का सफल उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों के स्वस्थ होने पर आॅक्सीजन का उपयोग करने में कमी आई है। कोविड केयर सेंटरों में कोरोना संक्रमण से पीडित व्यक्तियों के लिए भोजन एवं उपचार का उचित प्रबंध किया गया है। कोविड केयर सेंटर और होम आईसोलेट मरीजों का नियमित रूप से उपचार किया जा रहा है। कलेक्टर रत्नाकर झा ने कहा कि जिले में रोजाना कोरोना टेस्ट के सैंपल बढाये गए हैं। जिससे कोरोना संक्रमण से प्रभावित मरीजों की पहचान कर उनका उपचार किया जा सके। कलेक्टर श्री झा ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी व्यक्ति हमेषा मास्क पहनें सोषल डिस्टेंसिंग का पालन और हाथों को सैनेट्राईज करें। घर में रहें, सुरक्षित रहें, बिना किसी वजह के घर से बाहर न निकलें। सर्दी, खांसी और बुखार से पीडित व्यक्ति जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र या कोविड केयर सेंटर से तत्काल संपर्क कर उपचार कराएं। उन्होंने बताया कि जिले मंे बाहर से आने वाले व्यक्तियों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कर उन पर निगरानी रखी जा रही है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button