ताज़ा ख़बरे

टीकाकरण को लेकर ग्रामीण इलाकों में अफवाहों का बाजार गर्म,स्वास्थ्य अमले से दूरी बनाते ग्रामीणों को दी जा रही समझाइश..

लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324

डिण्डोरी। कोरोना वाइरस से जंग में कारगर टीके को लेकर ग्रामीणों में विश्वास नही है यहां तक कि इस समय गांव में स्वास्थ्य अमले से दूरी बनाकर रखी जा रही है। बैगाचक इलाके के रंजरा, बंजरा, दामीतितराही सहित ऐसे कई गांव हैं जहां टीके का नाम लेने पर ही लोग भड़क जाते हैं, इन गांवों में सामान्य स्वास्थ्य जांच के लिए भी ग्रामीण तैयार नही हैं। स्वास्थ्य विभाग के अमले को किसी तरह का सहयोग ग्रामीणों द्वारा नही किया जा रहा जिसका नतीजा यह हुआ कि सामान्य रोगों के लिए भी चिकित्सकीय अमले का सहयोग नही मिल रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण बिना उपचार के सामान्य बीमारी से लड़ रहे हैं। रंजरा और बंजरा गांव में एकता परिषद से शोभा तिवारी, सुकेश, रामकुमार पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा की काफी समझाइश के बाद ग्रामीण जांच व उपचार के लिए राजी हुए और स्वास्थ्य विभाग से डॉ जयश्री, बीई सोनवानी व भारती भांगरे ने बड़ी संख्या में ग्रामीणों का उपचार किया साथ ही कोविड जांच की गई जिसमें सभी ग्रामीणों की रिपोर्ट निगेटिव आई।

लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324

टीके की बात करने पर भड़के

इन गांवों में सरकारी अमले को छोड़कर किसी ने भी बचाव के लिए टीकाकरण नही कराया और टीके की बात करने पर ग्रामीण भड़क गए जिसके बाद शोभा तिवारी और उनकी लटीम ने ग्रामीणों को टीके के लाभ के विषय मे विस्तार से बताया साथ ही उन्हें आस्वस्त किया कि वह खुद अपना व टीम के टीकाकरण का दूसरा डोज ग्रामीणों के साथ लेंगी तब जाकर कुछ ग्रामीण टीकाकरण को तैयार हुए।

लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324

अफवाहों का बाजार गर्म

दरअसल ग्रामीणों के बीच अफवाह है कि टीके के बाद मृत्यु हो रही है नजदीकी गांव मड़फा(जिला मण्डला) में टीके के बाद ग्रामीणों की मृत्यु की अफवाह है पर किसी को स्पष्ट जानकारी नहीं है जिसके बाद इन्हें स्वास्थ्य अमले ने भी अफवाह बताते हुए ग्रामीणों से किसी तरह की भ्रामक जानकारी से बचने की अपील की।

लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324

प्रभावी रणनीति के तहत टीकाकरण हो सकता है सफल

प्रशासन को ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण की प्रभावी रणनीति बनानी होगी जिसमें इन इलाकों में प्रभाव रखने वालों का टीकाकरण ग्रामीणों के समक्ष करना होगा साथ ही गांव में पदस्थ शिक्षक, स्थानीय नेता सहित कुछ जागरूक लोगों का गांव में टीकाकरण से ग्रामीणों के टीके के प्रति विश्वास को बढ़ाया जा सकता है।

लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button