ताज़ा ख़बरे

गुम बच्चों की दस्तयाबी में पुलिस की विशेष सफलता, 39 में 21 हुये दस्तयाब…


डिण्डौरी। मंगलवार को‘ इंटरनेषनल मिसिंग चाईल्ड-डे‘ के दिन पुलिस अधीक्षक संजय सिंह के मार्गदर्षन में अति0 पुलिस अधीक्षक, विवेक कुमार लाल के नेतृत्व में आपरेशन फाइण्ड सोल्स चलाया गया, जिसके तहत जिले में मिसिंग 39 बच्चों में से 21 बच्चों का पता लगाया गया। इस अभियान में डिण्डोरी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से पूर्व से लापता बच्चों का पता लगाया गया, जिसमें थाना प्रभारी कोतवाली डिण्डोरी ने 11 में से 07 बच्चों का पता लगाया। इसी प्रकार से थाना प्रभारी शहपुरा ने 08 में से 05, थाना प्रभारी समनापुर ने 08 में से 05, थाना प्रभारी गाड़ासरई 05 में से 01, थाना प्रभारी बजाग ने 01 में से 01 तथा थाना प्रभारी करंजिया ने 03 में से 02 गुमषुदा बच्चों के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की गई। उक्त अधिकारियों के प्रयासों से जिले से गुमषुदा 21 बच्चों के संबंध में पुख्ता जानकारी प्राप्त हो सकी है, जिनमें से आगामी 2-3 दिवसों में उन सभी बच्चों को पुलिस बल द्वारा दस्तयाब कर उनके परिजनों को सौंप दिया जायेगा। इस आपरेषन में गुमषुदा बच्चों के परिजनों का सहयोग महत्वपूर्ण रहा, जिस कारण पुलिस इन बच्चों को ढूंढने में सफल हो सकी है। पुलिस अधीक्षक डिण्डोरी द्वारा गुमषुदा बच्चों के दस्तयाबी हेतु किये गए प्रयासों के फलस्वरूप विवेचकों एवं थाना प्रभारियों को उचित पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की ।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button