ताज़ा ख़बरे

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला कर रहे जरूरतमंदों की मदद..

डिण्डोरी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने जरूरतमंदों को राशन, एवं मास्क का वितरण किया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने बताया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता नेता पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए कोरोना कर्फ्यू के दौरान कोई भी व्यक्ति या परिवार भूखा न रहे इस बात का ध्यान कांग्रेस के प्रत्येक साथियों को रखना है। वीरेंद्र शुक्ला ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और हम किसी का सहयोग कर सकें यह प्रयास हम सभी को करना चाहिए। आज 25 मई 1998 को डिंडोरी जिला के स्थापना के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी डिंडोरी के द्वारा जरूरतमंदों को राशन प्रदान किया गया और सभी से निवेदन किया आप सभी वैक्सीन लगवाएं अपने मित्रों अपने पड़ोसियों और अपने सभी शुभचिंतकों से वैक्सीन लगवाने के लिए उन्हें वैक्सीन केंद्रों तक ले जाएं मास्क लगाएं मास्को का वितरण करें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और अति आवश्यक कार्य होने पर ही घर के बाहर निकले वीरेंद्र शुक्ला ने सभी से निवेदन किया है कि कोविड-19 के नियमों का पालन करें घर पर रहे सुरक्षित रहें। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने डिंडोरी जिला स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जिले वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयां दी।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button