प्रदेश
बीआरसी अमरपुर निलंबित, टीकाकरण कार्यक्रम में रहे अनुपस्थित

डिण्डोरी। कोविड टीकाकरण कार्यक्रम इस समय प्राथमिकता के तौर पर कराया जा रहा है, टीकाकरण को लेकर अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है, अमरपुर विकासखण्ड में बीआरसी एस के पटेल की ड्यूटी टीकाकरण कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए लगाई गई थी 26 मई को आकस्मिक निरीक्षण के दौरान एस के पटेल अनुपस्थित पाए गए जिस कारण उन्हें निलंबित किया गया।

