ताज़ा ख़बरे

अंतरराष्ट्रीय माहवारी स्वच्छ्ता प्रबंध दिवस मनाया गया,तेजस्वी नारी विकास महिला संघ डिंडोरी की महिलाओं ने लिया वर्चुअल हिस्सा..


माहवारी स्वच्छता एवं प्रबंधन दिवस 28 मई 2020-21 को तेजस्वी नारी विकास महिला संघ डिंडोरी के महिलाओं ने लिया वर्चुअल हिस्सा ।स्वच्छता प्रबंध दिवस पर स्वाति मीणा नायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग मध्यप्रदेश की ओर से आयोजित कार्यक्रम में तेजस्विनी नारी विकास महिला संघ डिंडोरी में संचालित सेनेटरी नैपकिन इकाई मैं कार्यरत समूह सदस्यों को शामिल किया गया! वीडियो कांफ्रेंस कार्यक्रम मैं उपस्थित राज्य समन्वयक यशवंत सोनवानी तथा परियोजना समन्वयक प्रकाश चौहान ,प्रमोद परमार के मार्गदर्शन में संघ की अध्यक्ष रजनी मंदे एवं सचिव उर्मिला श्रीवास सदस्य निशा नामदेव, बलराम राजपूत एवं भारती नंदेहा कार्यक्रम में शामिल हुए सर्वप्रथम स्वाति मीणा नायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग मध्यप्रदेश शासन के द्वारा उदबोधन में स्वच्छता पर जोर देते हुये महवारी को लेकर सावधानी व भ्रान्तियो पर अपना विचार रखी साथ ही आपने बताया की माहवारी में महिला ही नहीं बल्कि पुरुषो का भी सहयोग मिल रहा हैं! माहवारी को लेकर और जागरूक करने की आवश्यकता हैं आपने कँहा की समूह की महिलाये व किशोरी बालिकाए पांच पांच महिलाओ को भी जागरूक करती हैं तो कुछ बदलाव दिखेगा! संयुक्त संचालक़ मध्य प्रदेश महिला बाल विकास विभाग भोपाल प्रज्ञा अवस्थी के द्वारा सुझाव प्रस्तुत किए गए जिसमें कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न विशेष महत्वपूर्ण जानकारी दिए पहला माहवारी के दौरान वैक्सीन लगवाने से कोई दुष्प्रभाव नहीं है दूसरा डबल मास्क लगाना तीसरा इस दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए एवं अपने आप को सुरक्षित करना इसमें कुछ भ्रांतियां एवं वास्तविकता भी दिए गए हैं जिसमें भ्रांतियां यह है कि माहवारी के दौरान लड़की या महिला को धार्मिक कार्य में शामिल नहीं होना चाहिए और वास्तविकता यह है माहवारी एक समय सामान्य प्राकृतिक शारीरिक प्रक्रिया है इसे गंदगी या आ पवित्रता से नहीं जोड़ना चाहिए भ्रांतियां यह है कि माहवारी के दौरान ठंडे खाद पदार्थ खाने से पेट में मरोड़ होगी वास्तविकता यह है ठंडे खाद पदार्थ खाने से पेट में किसी भी प्रकार की मरोड़ नहीं होती दूषित भोजन नहीं किया जाना चाहिए भ्रांति यह है माहवारी के समय नहाने से शरीर को धोने से बांझपन हो सकता है वास्तविकता यह है माहवारी के समय शरीर को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है शरीर की सफाई रखने से विभिन्न संक्रमण से बचाव होता है माहवारी के समय उपयोग किए गए सेनेटरी नैपकिन पैड को नष्ट कर देना चाहिए । जिससे प्रदूषण की समस्या दूर हो सकती है
वर्चुअल संवाद में प्रज्ञा अवस्थी उपसंचालक मध्य प्रदेश महिला बाल विकास विभाग की ओर से संघ की दीदियों से संवाद करते हुए पूछा गया कि आपके मन में सेनेटरी नैपकिन इकाई स्थापना का विचार कैसे उत्पन्न हुआ इस पर जवाब देते हुए श्रीमती रजनी मन्दे अध्यक्ष के द्वारा बताया गया की समूहों में बैठक के दौरान महवारी को लेकर काफ़ी जागरूकता कि आवश्यकता हैं इस पर तेजस्विनी संघ के द्वारा कार्ययोजना तैयार कर स्वयं कि पूंजी से सेनेटरी पैड निर्माण इकाई कि स्थापना कि गईं जिससे हमारे गाँव कि महिलाओ को आसानी से सेनेटरी पेड़ की उपलब्धता हो सके! वंही दूसरी ओर ग्रामीण आदिवासी महिलाओ का रोजगार सृजन होगा विकास विभाग डिंडोरी अंतर्गत संचालित उदिता कॉर्नर मैं आपूर्ति की जा रही है इसके साथ ही जिला मुख्यालय के मेडिकल स्टोर्स में क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में बसी स्व सहायता समूह की महिलाओं को आपूर्ति की जा रही है जिससे इकाई में काम करने वाले 8 से 10 महिलाओं को 5000 से ₹6000 प्रति माह का मासिक आय हो रही है वहीं दूसरी तरफ संघ को प्रतिमा 10000 से ₹15000 तक की शुद्ध लाभ प्राप्त हो रही हैं! माहवारी स्वच्छता एवं प्रबंधन दिवस के अवसर पर इस कार्यक्रम में वाटर एट की प्रतिनिधि एवं यूनिसेफ के प्रतिनिधि भी शामिल होकर माहवारी एवं स्वच्छता को लेकर अपनी अपनी राय रखी! कार्यक्रम के समापन अवसर पर संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग सह प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम भोपाल के द्वारा तेजस्विनी कार्यक्रम डिंडोरी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद प्रेषित किया गया।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button