ताज़ा ख़बरे
नायब तहसीलदार ने रवाना किया प्रचार वाहन.. गांव गांव टीकाकरण के लिए करेगा प्रेरित


गोरखपुर से अख़लाक़ कुरेशी की रिपोर्ट करंजिया मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से शुक्रवार को नायब तहसीलदार दिनेश वरकड़े ने टीकाकरण के लिए गांव गांव प्रेरित करने वाले प्रचार वाहन को रवाना किया श्री वरकड़े ने बताया कि यह प्रचार वाहन विखं के प्रत्येक गांव कस्बा का भ्रमण करतें हुए आमजन को टीकाकरण के विषय एवं लाभ के बारे में बताएगा कि टीकाकरण क्यूं आवश्यक हैं । यघपि फिलहाल कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण ही एक एकमात्र मौजूदा विकल्प हैं सभी निसंकोच टीकाकरण करवाएं और 18+ तथा 45+ के ऐसे लोग जो अब तक टीकाकरण नहीं करवाएं हैं उन्हें भी अवश्य रुप से टीका लगवाना हैं क्योंकि कोरोना का संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ हैं ऐसे समय में जागरूक और सावधानी बरतना हैं। तभी संक्रमण की चेन को ब्रेक किया जा सकता हैं उन्होंने बताया कि अभी सब्जी किराना फल दुकान को कुछ घंटे खुला रखने की छूट दी गई हैं इस दरमियान प्रत्येक दुकानदार इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कोई भी ग्राहक यदि बिना मास्क लगाएं सामग्री क्रय करने आता हैं तो उसको पहले मास्क लगवाएं फिर सामग्री का क्रय विक्रय करें तथा कोविड 19 के प्रोटोकॉल का उल्लघंन न हो तथा हर व्यक्ति मास्क का उपयोग करें संपर्क दूरी बनाकर रहें तथा सैनिटाइजर का उपयोग करतें रहें । इस दौरान बीएमओ सूरज सिंह उद्दे, थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह पेन्दो सहित अन्य लोग मौजूद रहें ।




