ताज़ा ख़बरे

जिले के युवक एवं युवतियों को मिला ऑनलाइन रोजगार मेला से जुड़ने का अवसर


सेन्टर फॉर एडवांस रिचर्स एण्ड डेवलपमेन्ट (कार्ड) संस्था के तत्वाधान में प्रधानमंत्री कौषल केन्द्र डिण्डौरी के द्वारा जिले में कौषल प्राप्त कर चुके प्रषिक्षार्थियों एवं बेरोजगार युवक-युवतियों के लिये ऑनलाइन जूम ऐप के माध्यम से रोजगार एवं कौषल मेला का आयोजन नगर परिषद अध्यक्ष श्री पंकज सिंह तेकाम की अध्यक्षता एवं केन्द्र प्रबंधक रमाषंकर गर्ग के नेतृत्व में किया गया। रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिये लगभग 600 से अधिक युवक-युवतियों ने गूगल फॉर्म के माध्यम से पंजीयन किया। कार्यक्रम का शुभांरभ पंकज सिंह तेकाम नगर परिषद अध्यक्ष के सम्बोधन से प्रारंभ हुआ। पंकज सिंह तेकाम ने रोजगार मेला में सम्मिलित होने वाली कम्पनी प्रतिनिधियों के परिचय लेने के उपरान्त कहा कि यह डिण्डौरी जिले के लिये बड़े हर्ष की बात है कि कोरोना काल में भी इस तरह के आयोजन संस्थाओं के प्रयास से संभव हो पा रहें है। एवं रोजगार के अवसर घर बैठे ही ऑनलाइन के माध्यम से योग्यता अनुसार प्राप्त हो रहें हैं। इसके लिये कार्ड संस्था एवं सभी कम्पनी प्रतिनिधियों को धन्यवाद कहा। सभी प्रषिक्षाथियों को योग्यता अनुसार रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़ने के लिये प्रेरित किया। तेकाम जी द्वारा बताया गया कि केन्द्र एवं राज्य सरकार युवायों के विकास के लिये जमीनी स्तर पर हर सम्भव प्रयास कर रहीं हैं। साथ ही सभी को अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण कराकर जिले एवं प्रदेष को कोरोना मुक्त करने का संदेष दिया। रोजगार एवं कौषल मेला में लगभग 150 से अधिक प्रषिक्षार्थियों के अलावा 5 कम्पनियों के प्रतिनिधि सम्मिलित हुये। सभी प्रषिक्षार्थियों द्वारा योग्यता अनुसार कम्पनी प्रतिनिधियों से जॉब एवं कार्य के दौरान मिलने वाली सुविधाओं जैसे वेतन, ई.पी.एफ., बीमा, एवं रहने की सुविधाओं के बारे में चर्चा किया गया। इसके लिये चैट बॉक्स में कमेन्ट एवं हेन्ड राइज सुविधा का उपयोग किया गया। रोजगार मेले में पटले ग्रुप्स नागपुर, आम्रस ग्रुप्स पूणे, जिला रोजगार सागर, साई सन ग्रुप मुंबई एवं कार्ड संस्था सम्मिलित रहें। इसमें 42 प्रषिक्षार्थियों द्वारा प्लेसमेन्ट में जाने के लिये रूचि दिखाई गई। पंकज श्रीवास प्लेसमेंट कोर्डिनेटर सभी इच्छुक प्रषिक्षार्थियों के दस्तावेजिकरण प्रक्रिया में सहयोग करेगें, जिससे प्लेसमेन्ट की प्रक्रिया पूर्ण हो सके। सभी कम्पनी प्रतिनिधियों ने कोरोना के स्थिति को ध्यान देते हुय,े कहा कि, प्लेसमेन्ट में जाने हेतु , कम्पनी तक जाने का किराया, यात्रा का भोजन, एवं कम्पनी द्वारा रहने की व्यवस्था मुक्त में कुछ शर्तों के साथ होगी जिसके लिये संबंधित प्रषिक्षार्थी कम्पनी की बेवसाइड एवं कम्पनी प्रतिनिधि से चर्चा कर सकते है। कार्यक्रम का उद्देष्य जिले के युवक-युवतियों को बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराना हैं। कार्यक्रम के दौरान मनोज कुमार लखेरा, प्रवीण कुमार दास, अषीष तिवारी, चन्दमणी वासपे, खेमलाल साहू, अषीष तेकाम, सुष्मिता कोल्हिया, सहित प्रधानमंत्री कौषल केन्द्र की पूरी टीम उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का सराहनीय सहयोग रहा।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

One Comment

Leave a Reply to Sachin Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button