प्रदेश

ग्रामीणों की दलीलों को सुन असहज हुआ टीकाकरण दल… ग्रामीणों ने टीकाकरण दल को सुनाई खरी खोटी

ग्रामीणों की दलीलों को सुन असहज हुआ टीकाकरण दल… ग्रामीणों ने टीकाकरण दल को सुनाई खरी खोटी

लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324

शहपुरा। एक ओर कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है और शहरी इलाकों में वैक्सीनेशन के लिए होड़ मची हुई है वहीं ग्रामीण इलाकों में वैक्सीनेशन टीम को।असहज स्थिति से गुजरना पड़ रहा है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका सहित स्थानीय अमले को ग्रामीण लताड़ रहे हैं जिस कारण वह भी कुछ नही कर पा रहे हैं जिले से गठित टीम ने जब ग्रामीण इलाकों में पहुंच वेक्सीनेशन के लिए कैम्प लगाया तो ग्रामीण आग बबूला हो गए और टीम को खरी खोटी सुनाते हुए उन्हें वहां से कैम्प हटाने की चेतावनी दे डाली। मामला कटंगी गांव का है जहाँ वेक्सीनेशन टीम से ग्रामीणों ने जमकर बहसबाजी करते हुए उन्हें यहाँ से जाने की चेतावनी दी।

तरह तरह की दलीलें

वेक्सीनेशन के प्रचार प्रसार के बीच ग्रामीणों की दलीलें भी कम रोचक नही हैं कटंगी में जब टीम पहुंची तो ग्रामीणों ने दलील दी कि आदिवासियों को कोरोना नही हो सकता, गांव में कोरोना नही आ सकता, बाजार बंद कर दो हमे मतलब नही है, जंगल मे रहने वाले कोरोना से नही डरते, यह 5वी अनुसूची का क्षेत्र है, बिना हमारी अनुमति के कैम्प कैसे लगा, शासकीय काम हमे मत बताओ संविधान के तहत हमे अधिकार प्राप्त हैं दोबारा मत आना जैसी तमाम तरह की दलीलें टीम को सुनने को मिली। ग्रामीणों के अनुसार जिनकी मौत हुई है उसकी वजह टीका है इन दलीलों पर टीम ने अपना पक्ष रखा पर ग्रामीणों को कोई फर्क नही पड़ा।

रणनीति बदलने की जरूरत

गांव में रणनीति के तहत ही टीकाकरण को गति दी जा सकती है प्रशासनिक बल के भरोसे ग्रामीणों का विश्वास नही जीता जा सकता है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button