प्रदेश

त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में राजनैतिक व्यक्तियों के फोटो का इस्तेमाल करने के विरुद्ध हुई शिकायत….

। करंजिया:- ब्लॉक करंजिया मैं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान आरोप प्रत्यारोप का दौर चालू है इस दौरान प्रत्याशी लगातार चुनावी प्रचार में लगे हैं । प्रत्याशी फ्लेक्स बैनर पम्प्लेट एवं अन्य माध्यम से चुनाव प्रचार कर रहे हैं जिसमें कुछ प्रत्याशियों के द्वारा राजनेतिक व्यक्तियों की फोटो का इस्तेमाल फ्लेक्स एवं पम्पलेट में किया जा रहा है जिसकी लिखित शिकायत जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 06 के प्रत्याशी गजेंद्र करचाम के द्वारा रिटर्निंग ऑफिसर दिनेश वरकडे नायब तहसीलदार करंजिया से की है । शिकायत में बताया गया है कि जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 6 के प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार परस्ते, रामकृपाल मरकाम, मनसा मसराम के द्वारा राजनीतिक दल के प्रतीक चिन्ह एवं राजनेतिक व्यक्तियों के फोटो का उपयोग फ्लेक्स, बैनर, पंपलेट में चुनावी प्रचार के दौरान किया जा रहा है जो कि आचार संहिता का उल्लंघन है इनके द्वारा रिटर्निंग ऑफिसर को शिकायत देकर उक्त प्रत्याशियों के ऊपर कार्यवाही करने की मांग की गई है ।
उक्त शिकायत पर कार्यवाही की जाएगी – नायब तहसीलदार करंजिया
इस तरह राजनीतिक पार्टियों एवं राजनैतिक व्यक्तियों का त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उपयोग करना नियम विरुद्ध है आचार संहिता का उल्लंघन है प्रत्याशी पर कार्यवाही कर कर इन्हें चुनाव से निष्कासित करना चाहिए – प्रत्याशी गजेंद्र करचाम जनपद जिला जनपद क्षेत्र क्रमांक 06

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button