प्रदेश
ग्राम सरकार चुनने दूसरे चरण के मतदान में सुबह से मतदाताओं में दिख रहा उत्साह

डिण्डौरी । जिले के जनपद पंचायत अमरपुर क्षेत्र अंर्तगत त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के द्वितीय चरण में 1 जुलाई को हो रहे निर्वाचन में मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा हैं , जिसमें महिला पुरुषों की अलग-अलग लंबी लाइन भी देखी जा रही हैं , जिसमें रामगढ़ मतदान केंद्र 35 में महेंद्र ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमरपुर द्वारा अपने मत का प्रयोग किया गया इसी प्रकार मतदान केंद्र बिजौरी , चौरा रैयत, भाखा डूगरिया , बरसिंघा में मतदाता उत्साह पूर्वक मतदान करने पहुंच रहे हैं , चांदपुर में महिलाए अधिक संख्या में मतदान करते उत्साहित नजर आए ऐसा ही महिला पुरुषों की अलग-अलग लंबी लाइन भी देखी जा रही हैं , सेक्टर मजिस्ट्रेट नीलम श्रीवास सतत निगरानी करते देखी गई और बुजुर्गो को पुलिस कर्मचारी के व्दारा मतदान कराने में सहयोग करते देखे गए।

