SHAHPURA:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मारपीट,तोड़फोड़ की घटना के बाद कर्मचारियों ने किया काम बंद,सौंपा ज्ञापन

शहपुरा – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा में 1सितंबर की रात्रि कुछ असमाजिक व्यक्तियों के द्वारा मारपीट एवम तोड़फोड़ की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया था जिसके बाद अस्पताल के कर्मचारियों में घटना को लेकर रोष एवम भय व्याप्त है परिणाम स्वरूप मामले में कार्यवाही सहित सुरक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर अस्पताल प्रबंधन द्वारा एसडीएम कार्यालय पहुंच ज्ञापन सौंपा गया है ज्ञापन में वर्णित है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शहपुरा के अस्पताल अंदर तीन व्यक्ति जिसमें छोटू चौधरी 2 मोला झारिया 3 नानू यादव मुख्य द्वारा काँच के दरवाजे को तोड़ते हुऐ अस्पताल में अंदर आये सीधे वह ड्रेसिंग कक्ष की ओर जाकर वहा पर डॉ श्री द्विवेदी चिकित्सा अधिकारी को मारा एवं रात्रि कालीन उपस्थित कर्मचारियों को गालीगलोज देते हुए दौड़ाकर मारने की कोशिश की छोटू चौधरी के द्वारा ड्रेसिंग कक्ष में शासकीय सामग्री की तोडफोड किया गया घटना की सूचना थाना प्रभारी शहपुरा को दी जा चुकी है अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शहपुरा से अनुरोध है कि पूर्व में भी इसी तरह की घटना घटित हुई थी जिसकी सूचना दी गई थी जिसके आपके द्वारा आश्वासन दिया गया था कि सुरक्षा व्यवस्था की जावेगी परन्तु अभी तक सुरक्षा की व्यवस्था नही हुई हैं। ऐसी परिस्थितियों में अस्पताल का संचालन संभव नहीं है। इसके विरोध स्वरूप एवं सुरक्षा व्यवस्था न होने तक हम अस्पताल समस्त अधिकारी / कर्मचारियो कार्य करने में असमर्थ हैं।