प्रदेश

सुरक्षा व्यवस्था मिलने के बाद देरशाम अस्पताल प्रबंधन ने किया मरीजों का उपचार प्रारंभ

शहपुरा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा में तीन व्यक्तियों द्वारा की गई तोड़फोड़,मारपीट की घटना के बाद खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे अस्पताल के डॉक्टरों एवम कर्मचारियों ने शुक्रवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंप काम बंद कर दिया था एवम सुरक्षा व्यवस्था मिलने के बाद ही काम चालू करने की बात कही थी जिसके बाद दिनभर भर्ती मरीज,उपचार के लिए आए मरीज एवम दुर्घटना में घायल मरीज सभी उपचार नही मिलने से परेशान होते रहे वही दिनभर प्रशासन ने भी समस्या के निराकरण की ओर ध्यान नहीं किसी तरह देर शाम प्रशासन को सुध आई एवम अस्पताल परिसर में एक एएसआई और नगर सैनिक की तैनाती की गई जिसके बाद किसी तरह परेशान मरीजों को एक बार फिर उपचार मिलना प्रारंभ हो सका,मामले में अस्पताल प्रबंधन की सुरक्षा से जुड़ी जायज मांग को पूरा करने में प्रशासन को दिनभर के लगे समय में मरीज उपचार के लिए परेशान होते रहे परंतु इस दौरान कोई अनहोनी घटना घटित हो जाती तो उसका जवाबदार कौन होता यह बड़ा सवाल है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button