आरोप:प्रभारी प्राचार्य ने कॉलेज की महिला प्राध्यापक से की बदसलूकी, महिला की क्लास में घुसकर उसे धमकाया,थाना में हुई शिकायत
प्राचार्य ने भी महिला प्राध्यापक के विरुद्ध थाने में की शिकायत


शहपुरा:यूं तो शिक्षा के मंदिर में यह अपेक्षा की जाती है कि यहां बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ संस्कार मिलें लेकिन अब शिक्षण संस्थानों में आपसी रंजिश और वाद विवाद में शिक्षक उलझ रहे हैं और एक दूसरे की शिकायत लेकर थाने तक पहुंच रहे हैं कुल मिलाकर आपसी विवाद से बच्चों का भविष्य अधर में लटकते दिखाई दे रहा है। ऐसा ही एक मामला मेहँदवानी के सरकारी कॉलेज में सामने आ रहा है जहां महिला।प्राध्यापक और प्राचार्य के बीच ठन गई है। विवाद के मूल में क्या है फिलहाल यह तो ज्ञात नही लेकिन दोनों पक्षों ने अपनी शिकायते थाने में कर जांच व कार्रवाई की मांग की है।
क्या है मामला
शासकीय महाविद्यालय मेहंदवानी में।पदस्थ एक महिला प्राध्यापक ने लिखित शिकायत में यहां के प्राचार्य व अन्य पर अभद्रता व गाली गलौच के साथ देख लेने की धमकी दी इसके साथ ही कक्षा को बाधित करने के आरोप भी लगाए गए हैं वहीं एक आवेदन प्राचार्य के द्वारा भी स्थानीय थाने में देकर महिला प्राध्यापक के विरुद्ध शिकायत की गई है। कुल मिलाकर दोनो पक्ष अब आमने सामने हैं और एक दूसरे की शिकायत कर रहे हैं जिसके बाद अब पुलिस के सामने दोनों पक्षो की शिकायत की जांच करने का जिम्मा है।