महिला प्राध्यापक की शिकायत पर प्रभारी प्राचार्य कुशवाहा के विरुद्ध मामला दर्ज

शहपुरा:दिन भर की जद्दोजहद के बाद अंततः मेहंदवानी पुलिस को महिला प्राध्यापक की शिकायत पर मामला पंजीबद्ध करना पड़ा, महिला प्राध्यापक दिन भर थाने में ही डटी रही, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, अजाक्स और जीएसयू के कार्यकर्ता पदाधिकारी भी महिला प्राध्यापक के समर्थन में आ गए और पुलिस को मामला दर्ज करना पड़ा। पुलिस ने महिला प्राध्यापक की शिकायत पर शासकीय महाविद्यालय मेहदवानी के प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार कुशवाहा के द्वारा गंदी अश्रील गालियाँ देने एवं देख लेने की धमकी के संबध में लेख किया गया जो प्रथम दृष्टया अपराध धारा 294, 506 ता. हि. एवं 3(2)(Va) एस.सी./एस.टी. एक्ट का पाये जाने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। महिला प्राध्यापक के साथ सुरेन्द्र मार्को, महेन्द्र सिंह मसराम थाना पहुंच शिकायत किये हैं।
क्या है मामला
शासकीय महाविद्यालय मेहंदवानी में पदस्थ एक महिला प्राध्यापक ने लिखित शिकायत में यहां के प्राचार्य व अन्य पर अभद्रता व गाली गलौच के साथ देख लेने की धमकी दी इसके साथ ही कक्षा को बाधित करने के आरोप भी लगाए गए हैं वहीं एक आवेदन प्राचार्य के द्वारा भी स्थानीय थाने में देकर महिला प्राध्यापक के विरुद्ध शिकायत की गई थी।
महिला की शिकायत पर कार्रवाई न होने से अमान सिंह पोर्ते प्रदेश अध्यक्ष गोंगपा, प्रेमसिंह मरावी प्रदेश उपाध्यक्ष गोंगपा, मनोहर मरकाम लालसिंह मरावी, मंगला मरकाम, रामप्रसाद तेकाम अध्यक्ष जनपद पंचायत मेहंदवानी, सुरेन्द्र मार्को संभागीय उपाध्यक्ष अजाक्स, बिहारी सिंह परस्ते जिला सचिव अजाक्स, महेन्द्र मसराम ब्लाक अध्यक्ष मेंहदवानी अजाक्स, प्रेमनारायण मरकाम जिला उपाध्यक्ष जी.एस.यू., अनेकराम पट्टा ब्लाक अध्यक्ष जीएसयू मेंहदवानी व अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।